द सीजी न्यूज
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का इंटरव्यू किया है। उन्होंने किसान आंदोलन और पुलवामा हमले समेत कई मुद्दों पर बात की और केंद्र सरकार को निशाने पर लिया।
इस बातचीत को राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर करते हुए लिखा, ”क्या ये संवाद ED-CBI की भागदौड़ बढ़ा देगा?”
राहुल गांधी से बातचीत के दौरान सत्यपाल मलिक ने कहा कि मैं लिखकर देता हूं कि मोदी सरकार अब नहीं आएगी।
राहुल गांधी ने कहा है कि वे पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि देने सीधे एयरपोर्ट चले गए थे। सिक्योरिटी वालों ने कहा कि नहीं, आप मत जाइए। मगर मैंने कहा कि मैं जा रहा हूं। मैं एयरपोर्ट चला गया तो मुझे कमरे में बंद कर दिया गया। मुझे कहा गया कि आप कमरे से नहीं निकल सकते। उधर, शहीदों के ताबूत आए थे, प्रधानमंत्री आ रहे थे और मुझे कमरे में बंद कर दिया गया। मैंने सिक्योरिटी वालों से कहा कि ऐसे कैसे कर सकते हैं। मैं लड़कर वहां से निकला। मुझे लग रहा था जैसे वहां शो क्रिएट किया गया… कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के साथ एक चर्चा में यह खुलासा किया
राहुल गांधी ने कहा कि उस दिन मुझे लगा कि जैसे एयरपोर्ट पर बड़ा इवेंट हो रहा है। जैसे प्रधानमंत्री देश को दिखा रहे हैं। राहुल गांधी से बातचीत के दौरान सत्यपाल मलिक ने कहा कि ‘जिस दिन ये हुआ उस दिन ये (पीएम) कॉर्बेट पार्क में शूटिंग करा रहे थे। 3-4 बार मैंने कोशिश की, ये मिले ही नहीं। 5-6 बजे इनका फोन आया – हां सत्यपाल भाई क्या हुआ। मैंने कहा कि हमारे इतने लोग मर गए हैं और हमारी वजह से मरे हैं। उन्होंने कहा कि नहीं-नहीं, चुप रहना कुछ मत बोलना अभी। एक घंटे बाद मेरे क्लासफेलो डोभाल का फोन आया। तब तक मैं दो चैनल को ये बात बोल चुका था। उन्होंने कहा कि नहीं, नहीं कुछ नहीं बोलना इस पर।’
बातचीत के दौरान मलिक ने कहा कि आजादी के बाद राजनीति कर्तव्य था। लोग करते थे उस तरह से। फिर ये प्रोफेशन हो गया। अब ये बिजनेस हो गया है। जब राहुल ने जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक से सवाल किया कि कश्मीर की समस्या का हल क्या है ? मलिक ने कहा कि सबसे पहले तो राज्य का दर्जा वापस करना चाहिए। फिर इलेक्शन कराना चाहिए। उन्हें 370 इतना नहीं चुभा, जितना स्टेटहुड लेकर केंद्रशासित प्रदेश बनाना चुभा।
मलिक ने कहा कि मुझे लगता है कि UT इसलिए बनाया क्योंकि इन्हें ये आशंका थी कि पुलिस बगावत कर जाएगी जबकि पुलिसकर्मी पूरी ईमानदारी के साथ सरकार के साथ रहे। ईद का मौका था पर पुलिसवालों ने छुट्टी भी नहीं मांगी। पुलवामा के सवाल पर मलिक ने कहा, ‘मैं ये तो नहीं कहता कि इन्होंने कराया है लेकिन पुलवामा में उन्होंने इग्नोर किया और राजनीतिक रूप से उसे अपने लिए इस्तेमाल किया। उस समय के इनके भाषण हैं जब ये कहते हैं कि वोट देने जाओ तो पुलवामा की शहादत को याद रखना।’
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
