Breaking News

वोरा ने किया मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सेक्टर चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

द सीजी न्यूज

मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अंतर्गत आने वाले चंडी मंदिर सेक्टर कार्यालय का उद्घाटन आज दुर्ग के विधायक व कांग्रेस प्रत्याशी अरुण वोरा ने किया। इस मौके पर दुर्ग विधानसभा प्रभारी कमल कांत शुक्ला, पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आर एन वर्मा, महापौर धीरज बाकलीवाल, जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष गया पटेल, मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अलताफ अहमद, सेक्टर प्रभारी संदीप श्रीवास्तव, अशोक मेहरा, महिला कांग्रेस दुर्ग की अध्यक्ष कन्या ढीमर व अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अलताफ अहमद ने बताया कि चंडी मंदिर सेक्टर के अंतर्गत 4 वार्ड आते हैं। चारों वार्डों का संचालन इसी सेक्टर से किया जाएगा। कार्यकर्ताओं को इसी सेक्टर से प्रचार सामग्री मिलेगी। सेक्टर कार्यालय से चुनाव सामग्रियां शीघ्र उपलब्ध करा दी जाएगी।

इस मौके पर एमआईसी मेंबर पार्षद भोला महोबिया, सैयद अनीस रजा, शिवाकांत तिवारी, रत्ना चंद्राकर, नासिर खोखर, अनूप पाटिल, पाशी अली, निशांत गोडबोले, राजकुमार वर्मा, कल्याण सिंह ठाकुर, मोहन सिन्हा, अमित यादव, विनीश साहू, मीना मानिकपुरी, अमोल जैन, तनिष पाटनी, शकुन ढीमर, अजय जैन, सरिता ताम्रकार, पिंकी झा, ललित ढीमर, अमीन कुरैशी, नरेंद्र सोनकर, सीता टंडन, भूमिका देशमुख, जय ठाकुर, लीना दुबे, ममता राजपूत, हिमेश्वरी निषाद, किरण देशमुख, प्रीति साहू, शाहिद सहित महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Check Also

भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट लगाने भूमिपूजन संपन्न

THE CG NEWS भिलाई। सेक्टर-5 स्थित भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में 3 लाख की लागत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!