Breaking News

सांसद विजय बघेल का किसान विरोधी चेहरा उजागर : साढ़े चार साल में दुर्ग को नहीं दे पाए एक भी सौगात – अलताफ अहमद

द सीजी न्यूज

छत्तीसगढ़ राज्य मदरसा बोर्ड के चेयरमेन अलताफ अहमद ने किसानों की कर्जमाफी के संबंध में सांसद विजय बघेल की बयानबाजी को अनर्गल प्रलाप बताया है। अलताफ ने कहा कि सांसद विजय बघेल एक जनप्रतिनिधि के रूप में पूरी तरह नाकाम साबित हुए हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा किसानों का कर्जमाफ करने की घोषणा करने को लेकर सांसद विजय बघेल की प्रतिक्रिया से उनका किसान विरोधी चेहरा सामने आ गया है। बीते साढ़े चार साल के सांसद के रूप में विजय बघेल ने दुर्ग के लिए कुछ भी नहीं किया। दुर्ग को सौगात देने में वे पूरी तरह नाकाम रहे।

अलताफ ने कहा कि भूपेश बघेल ने किसानों सहित महिलाओं, युवाओं, महिलाओं, मजदूरों व अन्य सभी वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं। इसी कारण उन्हें पूरे देश में सीएम नंबर वन का खिताब दिया गया है। सांसद विजय बघेल को यह बताना चाहिए कि उन्होंने सांसद के रूप में अब तक दुर्ग संसदीय क्षेत्र के लिए क्या किया ? पाटन क्षेत्र से विधानसभा चुनाव लड़ने वाले विजय बघेल ने अब तक पाटन क्षेत्र में क्या योगदान दिया। पाटन की जनता के लिए आखिर किया क्या है। सांसद के रूप में विजय बघेल ने दुर्ग शहर सहित दुर्ग लोकसभा क्षेत्र को कोई भी सौगात देने में पूरी तरह नाकाम रहे हैं।

अलताफ ने कहा कि सीएम भूपेश बघेल ने पिछले कार्यकाल में किसानों का कर्ज माफ किया। किसानों से 25 सौ रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी की। गोबर खरीदी की व्यवस्था कर आर्थिक स्थिति सुधारने का काम किया। किसानों का सिंचाई कर भी माफ किया। चुनाव जीतने के बाद दोबारा कर्जमाफ करने का ऐलान भी सीएम भूपेश बघेल ने किया है। इससे विजय बघेल समेत तमाम भाजपा नेता बौखला गए हैं। भाजपा नेता अच्छी तरह समझ लें कि इस बार 75 पार तय है। बेहतर होगा कि वे कोरी बयानबाजी और अफवाह फैलाकर आम जनता के बीच भ्रम फैलाना बंद कर दें।

 

Check Also

भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट लगाने भूमिपूजन संपन्न

THE CG NEWS भिलाई। सेक्टर-5 स्थित भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में 3 लाख की लागत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!