Breaking News

वोरा ने सादगी से भरा नामांकन : कहा – इस बार 75 पार

  • 30 को मुख्यमंत्री व अन्य प्रत्याशियों की मौजूदगी में निकलेगी भव्य नामांकन रैली

द सीजी न्यूज

वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने गुरुवार को शुभ मुहूर्त के आधार पर परिजनों व वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की उपस्थिति में नामांकन दाखिल किया। वोरा दुर्ग विधानसभा से सातवीं बार चुनाव मैदान में हैं। इस दौरान वोरा ने अपने पिता व दिग्गज कांग्रेसी मोतीलाल वोरा को याद कर भावुक होते हुए कहा कि पहली बार बाबूजी की अनुपस्थिति में वे चुनाव लड़ने जा रहे हैं, लेकिन उनका स्थान रिक्त नहीं है। जो पारिवारिक संबंध बाबूजी ने शहर के नागरिकों के साथ बनाए हैं, हर वरिष्ठ जन उनके पालक समान हैं और सभी का आशीष हमेशा की तरह प्राप्त होता रहेगा।

वोरा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार के 5 वर्षों के कार्यकाल की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि जनता सब जानती है। विकास का छत्तीसगढ़ मॉडल पूरे देश में चर्चा का विषय है। किसान, युवा, गरीब, मजदूर मध्य वर्ग, महिलाएँ, आदिवासी, पशुपालक सर्वहारा वर्ग के लोग शासन की योजनाओं से लाभान्वित हुए हैं। इस बार प्रदेश में कांग्रेस के प्रति पहले से अधिक रुझान और उत्साह है। जनता समझदार है और भूपेश पर भरोसा बरकरकर है।

वोरा ने कहा कि इस बार 75 सीटों से भी अधिक सीटों पर कांग्रेस जीतेगी। 30 अक्टूबर को मुख्यमंत्री व जिले के अन्य सभी प्रत्याशियों के साथ भव्य नामांकन रैली निकाली जाएगी। इस दौरान वे भी नामांकन का दूसरा सेट दाखिल करेंगे। शीर्ष नेताओं की उपस्थिति भी संभावित है। आज पहला नामांकन का पहला सेट दाखिल करने के दौरान वोरा के साथ परिवारजनों के अलावा अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आर एन वर्मा, महापौर धीरज बाकलीवाल, परमजीत सिंह भुई व सभी ब्लॉक अध्यक्ष मौजूद थे।

Check Also

जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आज नेअमते उज़्मा कॉन्फ्रेंस, 26 को शान से निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी 

THR CG NEWS जिनके आने से रौशन हुए दो जहां,  उनके कदमों की बरकत पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!