Breaking News

दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र की जनता को पांच साल में नहीं मिली कोई भी बड़ी सौगात : बीएसपी से 223 एकड़ जमीन आवंटित न होना ताम्रध्वज की सबसे बड़ी नाकामी : प्रीतपाल बेलचंदन

द सीजी न्यूज

भाजपा से दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के चुनाव संचालक प्रीतपाल बेलचंदन ने गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र में केवल घोषणाएं करने का काम किया है। उनके पास गिनाने के लिए दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र में एक भी बड़ी उपलब्धि भरा काम नहीं है। रिसाली नगर निगम के गठन के समय बीएसपी से 223 एकड़ जमीन आवंटित करने के दावे किये गए थे। आज तक यह जमीन रिसाली नगर निगम को आबंटित नहीं हो पाई है। गृहमंत्री और क्षेत्रीय विधायक ताम्रध्वज साहू के लिए यह सबसे बड़ी नाकामी है। 

प्रीतपाल ने कहा कि ताम्रध्वज साहू अपने क्षेत्र की जनता को कोई बड़ी सौगात नहीं दे पाए। कॉलेज भवन व 100 बिस्तर अस्पताल की घोषणा की गई थी, लेकिन दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र की जनता आज तक इन सौगातों की बाट जोह रही है। चुनाव प्रचार के दौरान ताम्रध्वज साहू को बताना चाहिए कि इन घोषणाओं का क्या हुआ ? वे पांच साल बीतने के बावजूद ये सौगातें दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र की जनता को क्यों नहीं दे पाए।   

प्रीतपाल बेलचंदन ने कहा कि चोरी, हत्या सहित सभी प्रकार के अपराधों में अंकुश लगाने में भी गृहमंत्री पूरी तरह विफल रहे। गृहमंत्री का विधानसभा क्षेत्र होने के बावजूद यहां अपराध पर अंकुश नहीं लगाया जा सका। दुर्भाग्य यह है कि ताम्रध्वज साहू ने अपने क्षेत्र की जनता को सुरक्षित जीवन और अपराधमुक्त क्षेत्र भी नहीं दे पाए। इसी तरह गौठान में लगातार गौमाता की मौत होती रही। गौठान दुर्दशा का शिकार होते रहे। गौमाता को भी न चारा मिला न पानी।

Check Also

भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट लगाने भूमिपूजन संपन्न

THE CG NEWS भिलाई। सेक्टर-5 स्थित भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में 3 लाख की लागत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!