द सीजी न्यूज
दुर्ग शहर विधानसभा क्षेत्र में चुनावी माहौल गर्म है। कांग्रेस प्रत्याशी अरुण वोरा सुबह से देर रात तक चुनाव प्रचार और मान मनौव्वल में व्यस्त हैं। व्यस्तता के कारण ऐसे कार्यों के लिए भी उनके पास वक्त नहीं है, जो बेहद जरूरी है। टाइम मैनेजमेंट में काफी पिछड़ने के कारण वोरा का चुनावी प्रबंधन गड़बड़ाने लगा है।
वोरा की व्यस्तता के बीच कांग्रेस के अंदरखाने से असंतोष और खुलाघात और भीतरघात की खबरें भी तेजी से चल रही हैं। हाल ही में दुर्ग शहर के असंतुष्ट पार्षदों की बैठक भिलाई के एक होटल में हुई जिसमें मिशन गेम ओवर की रणनीति बनाई गई। बैठक की खबर मिलते ही वोरा की टीम अलर्ट हो गई है।
जानकारी के अनुसार बैठक के बाद वोरा कैंप ने एक पार्षद को अपने खेमे में कर लिया है। बचे 11 कांग्रेस पार्षदों पर पैनी नजर रखने का फैसला किया गया है। रणनीति के तहत शहर के आउटर वार्डों के कांग्रेस पार्षदों पर नजर रखने के लिए एक समानांतर टीम रहेगी। ताकि मतदान से पहले असंतुष्टों द्वारा किये जा रहे डैमेज कंट्रोल को रोका जा सके। इसके अलावा संगठन के कई असंतुष्ट पदाधिकारियों पर भी नजर रखी जा रही है।
दरअसल, वोरा ने बीते पांच साल में अधिकांश पार्षदों और संगठन पदाधिकारियों को नजरअंदाज किया। सत्ता का सुख भी गिने-चुने पार्षदों को ही दिया गया। वोरा के लिए कई साल से दिन-रात मेहनत करने वाले कांग्रेसियों को कांग्रेस की सत्ता के बावजूद तवज्जो नहीं मिली। भाजपा और जनता कांग्रेस समर्थकों को टेंडर, सरकारी स्तर पर होने वाली खरीदी के लिए करोड़ों के सप्लाई आर्डर भी दिये गए। कांग्रेस के लिए पसीना बहाने वाले जमीनी कार्यकर्ता उपेक्षा का शिकार होते रहे। सो, अब कुछ लोगों ने जवाबी हमला करने की तैयारी कर ली है।
सीधी बात … नो बकवास …
पढ़ते रहिये … द सीजी न्यूज
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
