Breaking News

पाटन से चुनाव नहीं लड़ेंगे अमित जोगी : शीतकरण को मिला टिकट

द सीजी न्यूज

पाटन से छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के अध्यक्ष अमित जोगी चुनाव नहीं लड़ेंगे। कई दिनों से अटकलें लग रही थी कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विरुद्ध जनता कांग्रेस के नेता अमित जोगी चुनाव लड़ सकते हैं। लेकिन आज जनता कांग्रेस ने पाटन से प्रत्याशी घोषित कर दिया है। यहां से शीतकरण महिलवार चुनाव लड़ेंगे। चुनाव में सतनामी समाज के वोटों का ध्रुवीकरण करने की नीयत से शीतकरण को चुनाव में उतारने की रणनीति बनाई गई है। अभी यह तय नहीं है कि अमित जोगी चुनाव लड़ेंगे भी या नहीं। संभावना जताई जा रही है कि अमित इस बार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे बल्कि अपनी पार्टी के प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार करेंगे।

Check Also

जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आज नेअमते उज़्मा कॉन्फ्रेंस, 26 को शान से निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी 

THR CG NEWS जिनके आने से रौशन हुए दो जहां,  उनके कदमों की बरकत पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!