Breaking News

सीएम भूपेश बघेल ने दाखिल किया नामांकन : पत्नी ने तिलक लगाकर दिया गुलाब का फूल : भूपेश को सोंटा मारने वाले बीरेंद्र ठाकुर बने प्रस्तावक

  • दुर्ग में भूपेश सहित 6 प्रत्याशियों ने भरा नामांकन

द सीजी न्यूज 

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने पाटन विधानसभा से नामांकन भर दिया है। नामांकन के बाद सीएम भूपेश बघेल ने जीत का दावा किया। पाटन विधानसभा पर भाजपा प्रत्याशी सांसद विजय बघेल से उनकी टक्कर है। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने का आज सोमवार को अंतिम दिन है। सीएम भूपेश बघेल ने पाटन प्रत्याशी के रूप में दुर्ग निर्वाचन कार्यालय पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल किया।

खास बात यह रही कि भूपेश के प्रस्तावक हर साल गौरा-गौरी पूजा के दौरान उनके हाथों में सोंटा मारने वाले जांजगीर निवासी बीरेंद्र ठाकुर हैं। भूपेश बघेल के नामांकन के लिए घर से निकलने से पहले उनकी पत्नी मुक्तेश्वरी बघेल ने हर बार की तरह उन्हें तिलक लगाया और गुलाब का फूल भेंट किया।

भूपेश बघेल समेत जिले की सभी 6 विधानसभाओं के कांग्रेस प्रत्याशी सोमवार दोपहर दुर्ग जिला निर्वाचन कार्यालय पहुंचे थे। सीएम के नामांकन के दौरान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

सामूहिक नामांकन के दौरान पाटन से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, दुर्ग ग्रामीण से गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, दुर्ग शहर से अरुण वोरा, भिलाई से देवेंद्र यादव, वैशाली नगर से मुकेश चंद्राकर और नंदनी अहिवारा विधानसभा से महापौर निर्मल कोसरे अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

सीएम भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ के पारंपरिक त्योहार गौरा गौरी पूजा पर हर साल जंजगिरी जाते हैं। यहां वो राज्य और देश की खुशहाली के लिए अपने हाथों में सोंटा भी मरवाते हैं। यह परंपरा काफी सालों से चली आ रही है। सीएम भूपेश बघेल को पहले यह सोंटा बीरेंद्र के पिता भरोसा ठाकुर मारते थे। उनके स्वर्गवास के बाद अब उनका पुत्र बीरेंद्र ठाकुर इस परंपरा को आगे बढ़ा रहा है।

नामांकन से पहले राजनीतिक गुरु को किया याद

सीएम भूपेश बघेल अपने नामांकन से पहले अपने राजनीतिक गुरु दाऊ वासुदेव चन्द्राकर को याद किया। उनकी 15 वीं पुण्यतिथि पर दुर्ग में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद उनका आशीर्वाद लेकर नामांकन के लिये रवाना हुए।

30 अक्टूबर को नामांकन भरने का अंतिम दिन है। आज दुर्ग जिले की सभी 6 विधानसभाओं के कांग्रेस प्रत्याशी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ नामांकन भरने पहुंचे। नामांकन के बाद मुख्यमंत्री राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के कार्यक्रम में बिलासपुर, जालबांधा व अन्य जगहों में शामिल होंगे।

Check Also

भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट लगाने भूमिपूजन संपन्न

THE CG NEWS भिलाई। सेक्टर-5 स्थित भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में 3 लाख की लागत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!