द सीजी न्यूज
प्रियंका गांधी ने आज जालबांधा में जनसभा को संबोधित करते हुए कई बड़े ऐलान किये। प्रियंका ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार बनने पर गैस रिफिल करने पर 5 सौ रुपए की सब्सिडी घर की महिला के बैंक खाते में जमा की जाएगी। इसके अलावा 200 यूनिट बिजली प्रति माह निशुल्क देने का ऐलान भी किया।
खैरागढ़ में ये हैं घोषणाएं –
- सिलेंडर रिफिल करने पर 500 रुपये की सब्सिडी घर की महिला के बैंक खाते में दिया जाएगा.
- 200 यूनिट तक बिजली फ्री, अधिक खपत पर 200 यूनिट प्रति माह तक नि:शुल्क बिजली.
- महिला स्व-सहायता समूहों तथा सक्षम योजनांतर्गत लिए गए ऋण माफ.
- आगामी वर्षों में 700 नवीन ग्रामीण औद्योगिक पार्कों की स्थापना.
- राज्य के सभी सरकारी स्कूल को स्वामी आत्मानंद इंग्लिश एवं हिन्दी मीडियम स्कूलों में अपग्रेड करेंगे.
- छत्तीसगढ़ के निवासियों के सड़क दुर्घटनाओं में तथा अन्य आकस्मिक दुर्घटनाओं में मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत नि:शुल्क इलाज.
- परिवहन व्यवसाय से जुड़े 6,600 से अधिक वाहन मालिकों के वर्ष 2018 तक के 726 करोड़ राशि के बकाया मोटरयान कर, शास्ति और ब्याज के कर्ज की माफ.
- राज्य के किसानों से “तिवरा” को भी समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा.
कांग्रेस की अब तक की घोषणा-
- प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान की खरीदी
- किसानों का कर्जा माफ
- 17 लाख परिवारों काे आवास
- जातिगत जनगणना
- स्कूल से लेकर काॅलेज तक मुफ्त शिक्षा
- तेंदूपते पर आदिवासियों को हर साल मिलेगा 4000 रुपये बोनस
- डॉ. खूबचंद स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत गरीब वर्ग को 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा
- भूमिहीन मजदूर को मिलने वाली 7 हजार रुपए की राशि को बढ़ाकर 10 हजार रुपए किया जाएगा.
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
