- वरिष्ठ मंत्री रविंद्र चौबे ने वोरा को देश का सबसे सक्रिय विधायक बताया : ताम्रध्वज बोले – अरुण की जीत बाबूजी को सच्ची श्रद्धांजलि
द सीजी न्यूज
दुर्ग शहर से सातवीं बार चुनावी मैदान में उतरे वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा को चुनाव प्रचार के दौरान सभी वार्डों में अपार जन समर्थन और माताओं बहनों का आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है। प्रचार के दौरान वोरा ने अपने गृह वार्ड मोहन नगर क्षेत्र में घर घर जनसंपर्क किया। जगह जगह महिलाओं ने आरती की थाली लेकर वोरा का स्वागत किया। महिलाओं की आत्मीयता देख विधायक खुद लोगों की आरती करने लगे।

चुनाव प्रचार के दौरान वरिष्ठ मंत्री ताम्रध्वज साहू व रविन्द्र चौबे के वक्तव्यों की चर्चा भी होती रही। दुर्ग में मुख्यमंंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में एक सभा के दौरान कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने अरुण वोरा को देश का सबसे सक्रिय विधायक बताया था। संकल्प शिविर में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने भावुक होते हुए कहा कि लंबे अरसे के बाद दुर्ग कांग्रेस अपने मार्गदर्शक व प्रेरणास्रोत मोतीलाल वोरा जी की अनुपस्थिति में चुनाव मैदान में है। जिस तरह से बाबूजी ने पूरे प्रदेश को अपना परिवार मानते हुए देश और दल की कर्मठता से सेवा की। अरुण वोरा को जिताकर उन्हें दुर्ग शहर सच्ची श्रद्धांजलि देगा। गौरतलब है कि उस समय प्रत्याशी चयन भी नहीं हुआ था लेकिन पूरे विश्वास के साथ ताम्रध्वज साहू ने वोरा के लिए वोट मांगा। अरुण वोरा ने प्रचार के दौरान कहा कि शहरवासियों से पारिवारिक व भावनात्मक रिश्ता विरोधियों के दुष्प्रचार से कभी खत्म नहीं हो सकता। मतदाताओं को भगवान मान कर शहर के हर व्यक्ति की अंतिम सांस तक सेवा करने का संकल्प व जनकल्याण ही उनके संस्कार हैं। जिस तरह बाबूजी ने अनेकों राजनेताओं को जनसेवा की प्रेरणा दी, उसी प्रेरणा व सेवा भाव को अपना आधार बना कर वे दुर्ग की सेवा करते रहेंगे। इस दौरान सैकड़ों वार्ड वासी व कांग्रेसजन मौजूद थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
