Breaking News

ईडी अफसर को एंटी करप्शन ब्यूरो ने किया गिरफ्तार : 15 लाख की रिश्वत मांगने पर हुई कार्रवाई

द सीजी न्यूज

जयपुर/नीमराणा। राजस्थान के जयपुर में ED ऑफिसर के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो ( एसीबी ) ने बड़ी कार्रवाई की है। ED के प्रवर्तन अधिकारी नवल किशोर मीणा को एसीबी ने घूस लेते हुए ट्रैप किया। घूस लेने के आरोपी नवल किशोर मीणा इंफाल (मणिपुर) कार्यालय में तैनात हैं। उनके सहयोगी और कनिष्ठ सहायक उप पंजीयक (मुंडावर) बाबूलाल मीणा के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। 15 लाख रुपये की रिश्वत के मामले में प्रवर्तन निदेशालय के अध‍िकारी के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है।

ईडी अधिकारी नवल किशोर मीणा पर आरोप है कि चिटफंड को लेकर दर्ज मामले में आरोपी की प्रॉपर्टी अटैच न की जाए, इसको लेकर घूस के तौर पर बड़ी रकम मांगी गई थी। ED के अधिकारी और सहयोगी के घर सहित अन्य ठिकानों पर एसीबी की टीम सर्च अभियान चला रही है। एसीबी के ADG हेमंत प्रियदर्शनी ने यह जानकारी दी है।

ED का आरोपी अफसर ACB की कस्टडी में

ACB ने गुरुवार को इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। आरोपी अफसर नवल किशोर मीणा पर प्रॉपर्टी अटैच न करने के एवज में 15 लाख रुपये की रिश्‍वत मांगी गई थी। आरोपी अधिकारी नवल किशोर के लिए एक बिचौलिया घूस की डिमांड कर रहा था। घूस लेने वाले को भी ACB ने दबोच लिया है। ईडी के अधिकारी और अन्‍य आरोपी एसीबी की कस्‍टडी में हैं। फिलहाल एसीबी मुख्यालय में दोनों से पूछताछ की जा रही है।

Check Also

जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आज नेअमते उज़्मा कॉन्फ्रेंस, 26 को शान से निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी 

THR CG NEWS जिनके आने से रौशन हुए दो जहां,  उनके कदमों की बरकत पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!