Breaking News

दुर्ग में कल सीएम भूपेश बघेल का रोड शो – कांग्रेस प्रत्याशी अरुण वोरा के समर्थन में कांग्रेसी दिखाएंगे दमखम

द सीजी न्यूज

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल 6 नवंबर को दुर्ग आएंगे। मुख्यमंत्री कांग्रेस प्रत्याशी अरुण वोरा के समर्थन में रोड शो करेंगे। इस दौरान कांग्रेसी पूरी ताकत से पार्टी का दमखम दिखाएंगे। वोरा समर्थकों ने आज दिन भर रोड शो को सफल बनाने के लिए तैयारियां की। कई दौर की बैठकों का सिलसिला चला।

तय कार्यक्रम के अनुसार कल 6 नवंबर को गंज पारा से शाम 4 बजे रोड शो शुरू होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का रोड शो  गंज पारा नाका चौक, सत्ती चौरा से होकर गुजरेगा। सत्ती चौरा में दुर्गा मंदिर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मां दुर्गा के दर्शन करेंगे। इसके बाद रोड शो सिद्धार्थ नगर, वार्ड 31, 33, 34 होते हुए शिवपारा से चंडी मंदिर तक और चंडी मंदिर से कंकालीन चौक, लुचकी चौक और तकियापारा, सुभाष चौक, इंदिरा मार्केट से मोती कॉम्पलेक्स से राम मंदिर चौक, गांधी चौक, शनीचरी बाजार होते हुए पुराना बस स्टैंड में समाप्त होगा।

Check Also

गोडसे के चेले देशभक्तों पर आरोप लगा रहे, वोट चोरी के विरोध में जनसैलाब को नहीं रोक पाएगी कोई भी तानाशाह ताकत : ठाकुर

एआईसीसी आब्जर्वर राजेश ठाकुर बोले – चोरों के सरदार की भाषा बता रही है कि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!