Breaking News

सीएम भूपेश बघेल ने स्वीकार की अमित शाह की चुनौती : कका बोले – कहां, कब और किस समय आना है … नहीं डरता छत्तीसगढ़िया …

द सीजी न्यूज

छत्तीसगढ़ में चुनावी घात प्रतिघात दिनोंदिन लगातार बढ़ता जा रहा है। हाल ही में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने एक सभा में सीएम भूपेश बघेल को चुनौती दी थी। शाह ने कहा था कि हमने अपना रिपोर्ट कार्ड बता दिया है। आप हमसे क्या रिपोर्ट कार्ड पूछोगे भूपेश बघेल ? हिम्मत है तो किसी भी सार्वजनिक स्थल पर चर्चा कर लो। मोदी जी के काम और सीएम भूपेश बघेल के काम पर बहस हो जाए।

शाह की चुनौती स्वीकार करते हुए सीएम ने ट्वीट किया है –  आपकी चुनौती स्वीकार है।

सीएम ने एक्स अकाउंट पर लिखा है कि “आपकी चुनौती स्वीकार है अमित शाह जी! मंच, समय, तारीख आप बता दीजिए.. मैं आ जाता हूँ। ” उन्होंने आगे लिखा है “15 साल के आपके कांड और 5 साल के हमारे कामों पर हो जाए बहस। आपके जवाब का इंतजार रहेगा … सीएम ने कहा – छत्तीसगढ़िया डरता नहीं है।

पंडरिया की सभा में भी सीएम भूपेश बघेल ने अमित शाह की चुनौती स्वीकार करते हुए कहा कि वे मंच, समय और तारीख बता दें , वे आ जाएंगे। छत्तीसगढ़िया किसी से डरता नहीं है।    

Check Also

गोडसे के चेले देशभक्तों पर आरोप लगा रहे, वोट चोरी के विरोध में जनसैलाब को नहीं रोक पाएगी कोई भी तानाशाह ताकत : ठाकुर

एआईसीसी आब्जर्वर राजेश ठाकुर बोले – चोरों के सरदार की भाषा बता रही है कि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!