Breaking News

उत्कृष्ट चिकित्सा सेवा के लिए कलेक्टर ने डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल दुर्ग के 10 डॉक्टरों को किया सम्मानित

द सीजी न्यूज

दुर्ग / जिला चिकित्सालय दुर्ग के 10 डॉक्टरों को अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों और अनुकरणीय चिकित्सा सेवा के लिए कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा द्वारा प्रशस्ति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ ए.के. साहू को कुशल अस्पताल प्रबंधन हेतु सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में जीवन दीप समिति के सदस्य दिलीप ठाकुर दुष्यंत देवांगन और प्रशांत डोंगावकर का उल्लेखनीय योगदान रहा।

सर्जन डॉ. सरिता मिंज, डॉ. कामेंद्र ठाकुर सर्जिकल स्पेशलिस्ट और डॉ. बसंत चौरसिया निःश्चेतना विशेषज्ञ द्वारा आंत के छेद के सफल सर्जरी हेतु डॉ. बी.आर. साहू स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ संजय वालवेन्द्रे, निःश्चेतना विशेषज्ञ सहायक डॉ रजनी द्वारा एक दिन में 25 प्रसव कराने हेतु, डॉ. कुलदीप सिंह न्यूरो सर्जन और डॉ. बसंत चौरसिया एनस्थेटिक द्वारा ब्रेन व स्पाईनल सर्जरी के लिए नोडल अधिकारी डॉ प्रवीण अग्रवाल राज्य के बेस्ट ब्लड बैंक के लिए और जिला चिकित्सालय में संचालित आईसीयू के मरीजों में मृत्यु दर में कमी के लिए डॉ अनिल विवेक सिन्हा को सम्मानित किया गया।

Check Also

भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट लगाने भूमिपूजन संपन्न

THE CG NEWS भिलाई। सेक्टर-5 स्थित भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में 3 लाख की लागत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!