द सीजी न्यूज
भिलाई। भारतीय जनता पार्टी द्वारा भिलाई में भी महतारी वंदन का फार्म भरवाया जा रहा है। 11 नवंबर को भिलाई नगर से भाजपा प्रत्याशी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय के साथ उनके कुछ कार्यकर्ता सेक्टर 2 क्षेत्र में महतारी वंदन योजना का फार्म भरवा रहे थे। चुनाव आयोग ने इसे आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पांडेय को नोटिस जारी किया है। दो दिनों के भीतर जवाब मांगा गया है। ऐसा न करने पर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 123 (2) के तहत कार्रवाई करने की बात कही गई है।

चुनाव के दौरान लालच देना, धमकाना या गलत अफवाह फैलाने जैसे कृत्य आचार संहिता अधिनियम के तहत उलंघन की श्रेणी में आते हैं। महिलाओं को 1000 रुपए महीने देने का लालच देकर फार्म भरवाना भी इसी तरह का उल्लंघन है। लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की इन धाराओं के तहत होने वाली कार्रवाई से प्रत्याशी का फार्म निरस्त करने की कार्रवाई भी की जा सकती है। पांडेय को नोटिस मिलने से अब उनकी मुश्किलें बढ़ती दिखाई दे रही हैं।
हम इसलिए कह रहे फर्जीवाड़ा …
महतारी वंदन के फार्म में भाजपा ने ना तो किसी भी महिला का पहचान पत्र मांगा है और ना ही बैंक खाता से संबंधित कोई जानकारी चाही गई है। सवाल किया जा रहा है कि जब अकाउंट नंबर और बैंक डीटेल ही नहीं है तो किस खाते में हजार रुपए जमा किये जाएंगे। फार्म में ऐसा कोई भी कॉलम नहीं है जिससे पता चले कि यह फार्म किस अथारिटी के नाम पर है। यानी हर मामले में पूरी तरह फर्जीवाड़ा करते हुए महिलाओं की भावनाओं से खिलवाड़ करने का प्रयास किया गया है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal