Breaking News

छत्तीसगढ़ की महिलाओं को मिलेगी गृहलक्ष्मी योजना की सौगात : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने साबित कर दिया … वे ही हैं देश के नंबर वन सीएम  – नीता लोधी

द सीजी न्यूज

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा प्रदेश में गृहलक्ष्मी योजना लागू किये जाने की घोषणा पर छत्तीसगढ़ अंत्यावसायी, सहकारी और वित्त विकास निगम में उपाध्यक्ष नीता लोधी ने हर्ष व्यक्त किया है। नीता ने कहा है कि दिवाली और लक्ष्मी पूजा के दिन गृहलक्ष्मी योजना की सौगात देकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वे पूरे देश के नंबर वन मुख्यमंत्री हैं। प्रदेश की सभी महिलाओं को भूपेश बघेल पर भरोसा है। नारी शक्ति के इस भरोसे को भूपेश बघेल की घोषणा से और मजबूती मिली है।

नीता लोधी ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पिछले पांच साल में राज्य के हर वर्ग के हितों का ध्यान रखा। उन्होंंने किसानों, मजदूरों, महिलाओं और युवाओं के हितों के लिए योजनाएं लागू की। बिजली बिल हाफ योजना, मोबाइल क्लीनिक, डॉ खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना, धन्वंतरि मेडिकल स्टोर योजना, महिला स्वसहायता समूहों के सशक्तिकरण सहित दर्जनों योजनाएं लागू कर प्रदेश की जनता को राहत भरी सौगात दी है। इसका लाभ राज्य सरकार के पिछले कार्यकाल में मिला है।

इस बार भी भूपेश बघेल ने चुनावी ऐलान करते हुए कई जनहितैषी योजनाएं लागू की हैं। इन योजनाओं से प्रदेश के सभी वर्गों को फायदा होगा। नीता ने कहा कि भाजपा केवल चुनाव जीतने के लिए घोषणाएं करती हैं, लेकिन चुनाव जीतने के बाद घोषणाओं पर अमल नहीं करती। भूपेश बघेल के पांच साल के कार्यकाल में चुनावी वायदों को पूरा किया गया। इसी कारण प्रदेश की महिलाओं समेत हर वर्ग के लोग मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर भरोसा करते हैं। यह भरोसा लगातार बढ़ रहा है।

 

Check Also

भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट लगाने भूमिपूजन संपन्न

THE CG NEWS भिलाई। सेक्टर-5 स्थित भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में 3 लाख की लागत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!