Breaking News

वैशाली नगर क्षेत्र : चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने पर भाजपा प्रत्याशी रिकेश सेन को नोटिस जारी

द सीजी न्यूज

दुर्ग/ विधानसभा निर्वाचन 2023 के संबंध में आचार संहिता 9 अक्टूबर 2023 से प्रभावशील है। राजनैतिक दलों व अभ्यर्थियों को आचार संहिता के निर्देशों का पालन किया जाना है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 66 वैशाली नगर के रिटर्निंग अधिकारी एच.एस. मीरी ने आचार संहिता के उल्लंघन के संबंध में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रिकेश सेन को नोटिस जारी कर 2 दिनों के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने कहा है।

12 नवंबर 2023 को सोशल मीडिया में प्रसारित महतारी वंदन योजना संबंधित फार्म भराए जाने की शिकायत प्राप्त हुई है, जिसमें मोदी की गारंटी योजना के तहत वैशाली नगर की महिलाओं को प्रतिवर्ष 12 हजार रुपए की सहायता देने का प्रचार करते हुए आवेदन पत्र को भारतीय जनता पार्टी के पार्षद व छाया पार्षद के माध्यम से 3 दिनों के भीतर सभी महिलाओं के आवेदन पत्र जमा करने का अनुरोध किया गया है।

यह चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है। इसे लेकर नोटिस जारी किया गया है। नोटिस के संबंध में स्पष्टीकरण प्रस्तुत न करने पर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 123 (2) के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Check Also

भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट लगाने भूमिपूजन संपन्न

THE CG NEWS भिलाई। सेक्टर-5 स्थित भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में 3 लाख की लागत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!