Breaking News

भूपेश की गृहलक्ष्मी योजना पर महिलाओं का उत्साह उमड़ा : वोरा निवास पहुंचकर हजारों ने किया कांग्रेस प्रवेश

  • भावुक होकर बोले वोरा – शहर के मतदाताओं ने हमेशा पालकों की तरह दिया स्नेह

द सीजी न्यूज

प्रदेश में छत्तीसगढ़ गृहलक्ष्मी योजना की घोषणा के साथ ही दुर्ग समेत सभी विधानसभाओं में महिलाओं में जबर्दस्त उत्साह की कांग्रेस की लहर है। पहले से मजबूत कांग्रेस इस योजना से और सशक्त हो गई है। सोमवार को युवा नेता हर्ष मेश्राम के नेतृत्व में हजारों महिलाओं समेत  300 से अधिक युवाओं ने वोरा निवास पहुंचकर कांग्रेस की सदस्यता ली। उन्होंने वोरा पर विश्वास जताते हुए भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प लिया।

इस दौरान वरिष्ठ विधायक अरुण वोरा भावुक होते हुए कहा इस शहर से उनका रिश्ता विधायक के रूप में रही बल्कि बेटे के रूप में है। बाबूजी द्वारा सर्व समाज के साथ बनाए गए पारिवारिक संबंध जीवन पर्यंत कायम रहेंगे। इसी का नतीजा है कि हमेशा ही शहरवासियों ने उन्हें पालकों की तरह स्नेह, प्रेम और आशीर्वाद दिया है।

वोरा ने कहा कि जिस तरह से आज माताओं और बहनों की भीड़ अपना आशीर्वाद देने उमड़ी है, वह अभिभूत करने वाली है। 3 दिसंबर को तीन चौथाई से अधिक बहुमत के साथ पुनः कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी। वोरा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा अपने वादों को पूरा करती है। आज जिन राज्यों में भाजपा की सरकार है वहां लोग परेशानहाल हैं। सर्वहारा वर्ग की खुशहाली केवल कांग्रेस शासित प्रदेशों में है। 15 साल तक बोनस के नाम पर धोखा देने वाली भाजपा आज भूपेश सरकार की योजनाओं से घबराकर 3100 रु में धान खरीदी का वादा कर रही है। प्रदेश की जनता भली-भांति जानती है कि 15 लाख रु किसी के भी खाते में नहीं आए। नोटबंदी से भी कुछ हासिल नहीं हुआ।

वोरा ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश साम्प्रदायिक सौहार्द्र और शांति का टापू है। यहां जुमलेबाजी करने वालों को कोई नहीं पूछेगा। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की भरोसे की सरकार है और पिछले पांच साल में लगातार उपचुनावों में जीत इस बात का प्रमाण है कि कांग्रेस पर लगातार भरोसा बढ़ रहा है। इस दौरान महापौर धीरज बाकलीवाल, राजीव वोरा, राजेश शर्मा, अंशुल पांडेय, संजू धनकर, गौरव उमरे समेत भारी संख्या में आमजन उपस्थित थे।

Check Also

रिमझिम सावन मेला 21-22 अगस्त को : महिलाओं के लिए होंगे मनोरंजक गेम्स

स्व-सहायता समूहों एवं महिलाओं के उत्पादों की प्रदर्शनी के लिए लगेंगे 30 स्टॉल THE CG …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!