द सीजी न्यूज
दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी ललित चंद्राकर ने अंजोरा मंडल के विभिन्न गांवों में दीपावली के पावन पर्व पर जनसंपर्क कर जनता-जनार्दन से मुलाकात की और दीपावली की शुभकामनाएं दी। मतदाताओं से आशीर्वाद मांगते हुए ललित ने कहा कि गांवों के विकास व समृद्धि के लिए भाजपा संकल्पित है। भाजपा ही किसानों की सच्ची हितैषी है। भाजपा ने किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया है। पीएम कृषक सम्मान निधि, कृषक बीमा योजना व धान का समर्थन मूल्य बढ़ाकर लगातार किसानों के हित में नित नए निर्णय लिये हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों का मान व सम्मान बढ़ाया है।
ललित चंद्राकर ने कहा कि जनता का विश्वास भाजपा के साथ है। जब जनता भाजपा के साथ है तो भाजपा को दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में जीत से कोई नहीं रोक सकेगा। चन्द्राकर ने आगामी 17 नवंबर को कमल फूल में बटन दबाकर भाजपा को विजयी बनाने अपील की। ग्रामीण इलाकों में जनता ने भाजपा प्रत्याशी को अपना समर्थन देने का आश्वासन देते हुए जीत दिलाने का संकल्प लिया। ललित चंद्राकर ने दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के अंजोरा मंडल के ग्राम नगपुरा, झोला, चन्दखुरी, कुथरेल में विशाल रैली के रूप में घर-घर जाकर जनसम्पर्क किया।
इस दौरान अंजोरा मंडल अध्यक्ष गिरेश साहू,पुराण देशमुख, सुखदेव देवांगन, संदीप चंद्राकर, राजू यादव, चोवा राम देवांगन, मुकेश मांडले, पूर्णिमा बाई देवांगन, जसवंत गोस्वामी, प्रमिला देवांगन, बिसौहा धनकर, हेमंत सिन्हा, नरेन्द्र निषाद, दुष्यंत, शिव देवांगन, शिव निषाद, भानु पांडे, तेजराम यादव, भारती सिन्हा, इतवारी निषाद, बोहरीन देशमुख, भूपेश देशमुख, अश्वनी अमृत, चंद्रप्रकाश बेलचन्दन, माधव निषाद, विसम्बर निषाद, तोरण देशमुख, प्रहलाद देशमुख आदि कार्यकर्तागण व ग्रामवासी उपस्थित थेl
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal


