Breaking News

भिलाई स्टील प्लांट के स्टील मेल्टिंग शॉप – 3 में भयानक विस्फोट से मजदूर झुलसा

द सीजी न्यूज

भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई स्टील प्लांट में आज बड़ा हादसा हो गया। यह हादसा भिलाई स्टील प्लांट के SMS-3 में हुआ। इस दुर्घटना में एक कर्मी बुरी तरह झुलस गया। भिलाई स्टील प्लांट के SMS 3 के स्लैग यार्ड में थिम्बल से स्लैग को पलटते समय विस्फोट हुआ, जिसमें कर्मचारी बुरी तरह झुलस गया। स्लैग यार्ड में सोमवार शाम करीब 5 बजे हादसा हुआ।

जिस प्वाइंट पर स्लैग गिराया गया, आशंका जताई जा रही है कि वहां पहले से पानी रहा होगा, जिसकी वजह से विस्फोट हुआ। विस्फोट होने से ही आग भी लगी। ऑपरेटर के दोनों हाथ झुलस गए हैं। घायल कर्मी एफएसएनएल के विनोद कुमार हैं।

भिलाई इस्पात संयंत्र के जनसंपर्क विभाग के मुताबिक स्टील मेल्टिंग शॉप क्रमांक 3 के स्लैग पिट क्रमांक 6 में आज शाम थिंबल खाली करने की प्रक्रिया के दौरान निकट में FSNL के स्किल्ड ठेका श्रमिक, पोकलेन ऑपरेटर, विनोद कुमार पवनयील, उम्र 49 साल पर गर्म स्लैग के हल्के छींटे पड़ने से हाथ और दाईने पैर पर चोट लगी। घटना से पोकलेन को भी नुकसान पहुंचा।

विनोद कुमार को लगभग 5.30 बजे संयंत्र के मेन मेडिकल पोस्ट में प्राथमिक उपचार के बाद तुरंत सेक्टर 9 हॉस्पिटल के बर्न यूनिट में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार उनके दोनो हाथ और दाहिने पैर में बर्न इंजुरी हुआ है।

Check Also

भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट लगाने भूमिपूजन संपन्न

THE CG NEWS भिलाई। सेक्टर-5 स्थित भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में 3 लाख की लागत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!