Breaking News

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 15 नवंबर को वोरा के समर्थन में दुर्ग के पटरीपार में करेंगे रोड शो

द सीजी न्यूज

दुर्ग। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल 15 नवंबर को दुर्ग के कांग्रेस प्रत्याशी अरुण वोरा के समर्थन में पटरीपार में रोड शो करेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दोपहर 12  बजे दुर्ग आएंगे और पटरीपार क्षेत्र में रोड शो करेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री का रोड शो धमधानाका अंडरब्रिज से भारत माता चौक सिकोला बाजार होते हुए सिकोला बस्ती पायल मेडिकल के सामने से धमधा रोड से सूर्या होटल के बाजू से तितुरडीह, शहीद भगत सिंह स्कूल और सिंधिया नगर मुख्य मार्ग होते हुए रायपुर नाका अंडरब्रिज से वार्ड 48 बस्ती चौक में रोड शो का समापन होगा।

गौरतलब है कि कल 15 नवंबर को चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है। लिहाजा सभी राजनीतिक दलों के प्रत्याशी चुनाव प्रचार के तहत ज्यादा से ज्यादा दमखम लगाएंगे। सीएम भूपेश बघेल पहले भी वोरा के समर्थन में रोड शो कर चुके हैं। पटरीपार क्षेत्र में कांग्रेसजन इस क्षेत्र में मुख्यमंत्री की सभा या रोड शो कराने की मांग कर रहे थे। गृहलक्ष्मी योजना के ऐलान से महिलाओं में भी हर्ष उल्लास का माहौल है। कांग्रेसजनों की भावनाओं के मद्देनजर मुख्यमंत्री का रोड शो कार्यक्रम तय किया गया है।

 

Check Also

भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट लगाने भूमिपूजन संपन्न

THE CG NEWS भिलाई। सेक्टर-5 स्थित भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में 3 लाख की लागत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!