Breaking News

कांग्रेस प्रत्याशी अरुण वोरा का धुंआधार जनसंपर्क जारी

द सीजी न्यूज

दुर्ग। विधानसभा चुनाव में दुर्ग शहर विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी अरुण वोरा को जनसंपर्क के दौरान भारी जनसमर्थन मिल रहा है। वोरा वरिष्ठ व बुजुर्ग मतदाताओं का चरण स्पर्श कर रहे है। मतदाताओं से हाथ जोड़कर अभिवादन करते हुए आशीर्वाद मांग रहे है। वोरा ने मंगलवार को वार्ड क्रमांक 6, 7, 8 सहित अन्य कई वार्डो में जनसंपर्क किया।

जनसंपर्क के दौरान वोरा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में दुर्ग शहर में विकास कार्यों की जानकारी देते हुए कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दे रहे हैं। महिलाओं को गृहलक्ष्मी योजना की जानकारी देते हुए वोरा ने कहा कि इस योजना के तहत हर साल 15 हजार रुपए महिलाओं के बैंक खाते में जमा होंगे। इससे नारी शक्ति का आर्थिक रूप से सशक्तिकरण हो सकेगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हमेशा महिलाओं के कल्याण के लिए योजनाएं बनाई हैं। इसके कारण महिलाओं का विश्वास कांग्रेस पर और बढ़ा है।

वोरा ने कहा कि विपक्ष का विधायक रहने और पराजय की स्थिति का सामना करने के बावजूद मैने अपनी सक्रियता में कभी भी कोई कमी नही आने दी है। आप स्वयं इसके साक्षी रहे हैं। दुर्ग शहरवासियों के सहयोग से मैने विकास को ही महत्व दिया है। कांग्रेस शासन के पांच वर्ष की अवधि में क्षेत्र का बहुत तेजी से विकास हुआ है। शहरवासियों के सहयोग से यह शहर एक विकसित शहर के रूप में लगातार व्यवस्थित और प्रतिष्ठित हो रहा है। मैने पूरी लगन निष्ठा और ईमानदारी से आपकी सेवा की है। कभी भी किसी के साथ भेदभाव नही किया है। मतदाताओं के विश्वास की कसौटी पर खरा उतरना मेरा दायित्व रहा है। इसी के आधार पर वे मतदाताओं का आशीर्वाद मांगने आए हैं।

जनसंपर्क के दौरान मतदाताओं का भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। लोग स्वस्फूर्त होकर घरो से निकलकर वोरा के पास पहुंचकर उन्हे अपना आशीर्वाद दे रहे है। वोरा के साथ जनसंपर्क के लिए दुर्ग शहर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में युवाओं, महिलाओं की टीम भी सक्रिय है।

Check Also

भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट लगाने भूमिपूजन संपन्न

THE CG NEWS भिलाई। सेक्टर-5 स्थित भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में 3 लाख की लागत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!