Breaking News

वोरा की सक्रियता से दुर्ग में बिखरी विकास की चमक : जगमगाती रौशनी से रौशन हुआ शहर : दिन-रात जनसेवा में सक्रिय रहने वाले वोरा के पक्ष में दुर्ग की जनता करेगी मतदान : धीरज बाकलीवाल

द सीजी न्यूज

कांग्रेस प्रत्याशी अरुण वोरा

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की 70 सीटों पर 17 नवंबर को मतदान होना है। दुर्ग के महापौर धीरज बाकलीवाल ने शहरवासियों से कांग्रेस प्रत्याशी अरुण वोरा के पक्ष में मतदान करने की अपील की है। धीरज ने कहा कि वोरा परिवार से पिछले पांच दशक से शहरवासियों का आत्मीय संबंध रहा हैं। विधायक अरुण वोरा पिछले 30 साल से ज्यादा समय से दुर्ग शहर के नागरिकों की सेवा कर रहे हैं।

धीरज ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व और विधायक अरुण वोरा के मार्गदर्शन में दुर्ग शहर में विकास की नई गाथा लिखी गई है। ठगड़ा बांध पिकनिक स्पॉट माधो वाटिका दुर्ग शहर की शान बन चुका है। इसी तरह 64 करोड़ की लागत से जीई रोड के उन्नयन और प्रकाश व्यवस्था से दुर्ग शहर स्मार्ट सिटी की तर्ज पर विकसित हुआ है। लोक कला मार्ग, गौरवपथ उन्नयन सहित करोड़ों रुपए की विकास योजनाओं के कार्य किये जा रहे हैं, जिससे विकास की नई आभा से दुर्ग शहर चमकेगा।

धीरज बाकलीवाल धीरज ने कहा कि प्रदेश के सबसे सक्रिय विधायक के रूप में पहचान बना चुके वोरा दिन रात दुर्ग की जनता के लिए उपलब्ध रहते हैं। चाहे बाढ़ जैसी आपदा हो या घटना दुर्धटना, वोरा हमेशा पीड़ित पक्ष की मदद के लिए सबसे पहले पहुंचते हैं और सेवा भावना को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पीड़ितों की सेवा करते हैं। चुनाव प्रचार के दौरान दुर्ग की जनता ने ऐसे सेवाभावी जनप्रतिनिधि अरुण वोरा को सहयोग और समर्थन दिया है। धीरज ने अपील करते हुए कहा कि मतदान के दिन 17 नवंबर को शहरवासी एक बार फिर अरुण वोरा के पक्ष में मतदान करें। ताकि, दुर्ग शहर का समग्र विकास हो सके।

धीरज ने कहा कि कांग्रेस सरकार बनने के बाद पिछले पांच वर्षों में प्रदेश के किसानों, मजदूरों, महिलाओं, युवाओं व आदिवासियों सहित सभी वर्गों में खुशहाली आई है। कांग्रेस सरकार ने स्वामी आत्मानंद स्कूल, कॉलेज, महतारी दुलार योजना, हमर क्लिनिक, हमर लैब, कर्जमाफी, ग्रामीण व शहरी औद्योगिक पार्क जैसी योजनाएंं शुरू की। किसानों की कर्ज माफी की गई और 25 सौ रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी की गई। बिजली बिल हाफ, धन्वंतरि मेडिकल स्टोर से सस्ती दवाएं सहित अन्य योजनाओं के माध्यम से प्रदेश के हर वर्ग को राहत मिली है।

विधानसभा चुनाव जीतने के बाद गृहलक्ष्मी योजना के तहत हर महिला को 15000 रु सालाना,  200 यूनिट बिजली मुफ्त व 474 रु में गैस रिफिल की सुविधा मिलेगी। केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा दी जाएगी। सभी सरकारी स्कूलों को स्वामी आत्मानंद स्कूलों में अपग्रेड किया जाएगा। स्वसहायता समूहों का कर्ज माफ किया जाएगा। जनकल्याण के लिए कई अन्य योजनाएं लागू की जाएगी जिससे समाज के सभी वर्गों को लाभ होगा।

 

Check Also

भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट लगाने भूमिपूजन संपन्न

THE CG NEWS भिलाई। सेक्टर-5 स्थित भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में 3 लाख की लागत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!