Breaking News

दुर्ग की सभी छह सीटों पर दिख रहा भूपेश कका का जलवा : गृहलक्ष्मी योजना के ऐलान के बाद जिले में क्लीन स्वीप के आसार …

द सीजी न्यूज

विधानसभा चुनाव के ऐलान के बाद दुर्ग जिले की 6 सीटों में से 4 सीटों पर कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़ी टक्कर मानी जा रही थी। खास तौर पर दो सीटों पर कांटे की टक्कर थी। लेकिन, जैसे-जैसे दूसरे चरण के मतदान की तारीख करीब आने लगी, सियासी समीकरण भी तेजी से बदलने लगे। खास तौर पर दिवाली के दिन गृहलक्ष्मी योजना के ऐलान के बाद भूपेश कका के समर्थन में पूरे प्रदेश में एक लहर सी चल पड़ी। माना जा रहा है कि 17 नवंबर को होने वाले मतदान के दौरान किसानों, आदिवासियों और युवाओं के साथ-साथ महिलाओं के वोट भी एकतरफा बरस सकते हैं।

राजनीतिक पंडितों का कहना है कि दुर्ग जिले की सभी 6 सीटों पर क्लीन स्वीप के आसार हैं। मतदाताओं से बातचीत के दौरान सबसे ज्यादा उत्साह गृहलक्ष्मी योजना को लेकर है। खुद भाजपा नेताओं का यह मानना है कि गृहलक्ष्मी योजना की काट भारतीय जनता पार्टी नहीं ढूंढ पाई है। चुनाव प्रचार का शोर थमने से पहले भाजपा के  किसी नए मास्टर स्ट्रोक की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन ऐसा कोई स्ट्रोक नहीं लगाया गया। महिलाओं में गृहलक्ष्मी योजना को लेकर जबर्दस्त उत्साह है।

प्रचार के अंतिम दिन रोड शो में दिखी भूपेश कका के लिए दीवानगी की झलक

चुनाव प्रचार का शोर थमने से ठीक पहले 15 नवंबर को सीएम भूपेश बघेल ने दुर्ग शहर, वैशाली नगर, दुर्ग ग्रामीण, भिलाई नगर और अहिवारा में धुआंधार रोड शो किया। भूपेश कका के स्वागत अभिनंदन में आम जनता ने गर्दा उड़ा दिया। दुर्ग शहर में कका के स्वागत के लिए महिलाएं भाग-भाग कर फूल बरसाती रही। वैशाली नगर में भी भीड़ का जोश आसमान पर रहा। दुर्ग ग्रामीण, अहिवारा और भिलाई नगर में उमड़ी जबर्दस्त भीड़ सीएम भूपेश बघेल के स्वागत के लिए उमड़ रही थी, वहीं सबसे ज्यादा उत्साह महिलाओं में देखा गया। महिलाएं 15 हजार रुपए सालाना मिलने की खुशी में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार व्यक्त करती रही। कका का काफिला बढ़ता रहा … भावनाओं का सैलाब उमड़ता रहा। भूपेश बघेल के रोड शो में आम नागरिकों के सैलाब ने कांटे की टक्कर में फंसी सीटों को आसान कर दिया है।

17 नवंबर को मतदान होने वाला है। भाजपा को उम्मीद है कि ईडी, आईटी की रेड और लगातार भूपेश पर भाजपा के केंद्रीय नेताओं के हमले से कई सीटों पर जीत मिलेगी। लेकिन, मतदाताओं से बातचीत करने पर तस्वीर साफ तौर पर समझ आती है।

चुनाव में सिर्फ तीन फैक्टर काम कर रहे हैं … भूपेश का चेहरा … भूपेश की योजनाएं और … भूपेश पर भरोसा।

अटकलों और संभावनाओं के बीच 17 नवंबर को मतदान की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं …

आईये … हम सब मिलकर मतदान के पर्व को कामयाब बनाएं … ज्यादा से ज्यादा मतदान करें …  

 

Check Also

गोडसे के चेले देशभक्तों पर आरोप लगा रहे, वोट चोरी के विरोध में जनसैलाब को नहीं रोक पाएगी कोई भी तानाशाह ताकत : ठाकुर

एआईसीसी आब्जर्वर राजेश ठाकुर बोले – चोरों के सरदार की भाषा बता रही है कि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!