Breaking News

प्लांटेशन के बाद कितने पौधे सूखे : खाद पानी मिल रहा है या नहीं : नगर निगम की टीम करेगी ऑडिट

द सीजी न्यूज

भिलाईनगर। नगर निगम भिलाई क्षेत्र में टार्गेट के आधार पर किये गये प्लांटेशन का ऑडिट किया जाएगा। निगम आयुक्त रोहित व्यास ने टीम गठित कर 3 दिनों के भीतर निर्धारित प्रारूप में रिपोर्ट प्रस्तुत करने, बिजली पोल में किये गये नम्बरिंग का पूर्णता प्रमाण पत्र और  ऑनलाईन शिकायतों में दर्ज प्रकरणो की समीक्षा करने के निर्देश दिये थे। आयुक्त के निर्देश पर अपर आयुक्त ने समीक्षा की है।

निगम आयुक्त रोहित व्यास ने भिलाई के सौदर्यीकरण और हरियर छत्तीसगढ़ योजना के तहत जी.ई.रोड, उद्यान, शासकीय भूमि, अस्पताल परिसर, गौठान, एस.एल.एम.आर. सेंटर, व्यवसायिक क्षेत्र आदि में वृक्षारोपण के निर्देश वर्षा ऋतु के पहले दिये थे। प्रत्येक जोन को वृक्षारोपण करने टार्गेट दिया गया था। वर्तमान में किये गये वृक्षारोपण की वास्तविक स्थिति की जानकारी लेने अभियंताओं की टीम गठित कर 3 दिनों के भीतर निर्धारित प्रारूप में प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के आदेश प्रसारित किये हैं।

टीम के सदस्य वृक्षारोपण स्थल का मौका मुआयना कर सूख चुके पेड़ों, छतिग्रस्त पाइप की जानकारी एकत्र करेंगे। ठेका एजेंसी को खाद पानी नियमित रूप से प्रदान करने की जानकारी भी प्रारूप में प्रस्तुत की जाएगी। अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी ने बैठक में कहा कि आयुक्त द्वारा भिलाई निगम क्षेत्र के सभी बिजली खम्बो की नंबरिंग के साथ बंद लाइट को बदल कर चालू करने के निर्देश दिये गए थे, इसकी भी जानकारी टीम के सदस्य उपलब्ध कराएंगे। राज्य सरकार द्वारा जारी आनलाइन शिकायत में दर्ज शिकायतों के निराकरण की भी समीक्षा की।

अपर आयुक्त ने सारथी ई-एप्प, जनचौपाल, जनशिकायत में दर्ज शिकायतों का एक सप्ताह के भीतर निराकरण कर शिकायतों को विलोपित करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। बैठक में उपायुक्त नरेन्द्र कुमार बंजारे, रमाकांत साहू, सभी जोन आयुक्त, सहायक अभियंता, उप अभियंता, विभाग प्रमुख सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Check Also

भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट लगाने भूमिपूजन संपन्न

THE CG NEWS भिलाई। सेक्टर-5 स्थित भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में 3 लाख की लागत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!