द सीजी न्यूज
भिलाईनगर। विधानसभा चुनाव के मतदान संपन्न होने के बाद नगर निगम में जनहित के कार्यो को पटरी पर लाने आयुक्त के निर्देश पर अपर आयुक्त ने निगम मुख्यालय के सभी विभागों का आकस्मिक निरीक्षण किया। विभाग प्रमुख और कर्मचारियों की उपस्थिति की जांच करने पर 150 अधिकारी-कर्मचारी अपने विभाग में अनुपस्थित पाए गए।
आयुक्त रोहित व्यास ने मतदान संपन्न होने के बाद अधिकारियों, कर्मचारियों को अपने कार्य पर मुस्तैद रहकर जनहित के कार्यों को गति प्रदान करने के उद्देश्य से अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी को निगम मुख्य कार्यालय के सभी विभागों का अवलोकन करने कहा। कार्यालयीन समय 10 बजे उपस्थिति की जांच करने के निर्देश दिये गए थे। जांच में विभाग प्रमुख सहित 150 अधिकारी, कर्मचारी अपने विभाग में अनुपस्थित मिले।
अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी ने डाटा सेंटर के स्टाफ को सभी अधिकारी-कर्मचारियों की निष्ठा एप्प में जांच कर देर से आने वाले अधिकारी- कर्मचारियों की सूची तैयार कर आयुक्त के समक्ष प्रस्तुत करने कहा है। स्थापना अधीक्षक को उपस्थिति पंजी की जांच कर अनुपस्थित रहने वालों को नोटिस देने के निर्देश दिये हैं।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

