Breaking News

सोनिया गांधी, राहुल, खड़गे, प्रियंका गांधी, सीएम भूपेश बघेल समेत राष्ट्रीय नेताओं ने दी वोरा को बधाई : समर्थकों के साथ आम जनता ने बरसाए फूल

  • समर्थकों ने आतिशबाजी और ढोल-नगाड़े के साथ मनाया जश्न
  • माता का आशीर्वाद लेकर की दिन की शुरूआत : कहा – जनता के प्रेम व स्नेह से अभिभूत हूँ

द सीजी न्यूज

वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा के जन्मदिन पर दिग्गज कांग्रेस नेताओं ने उन्हें बधाई दी है। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी प्रियंका गांधी वाड्रा, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत समेत कई राष्ट्रीय नेताओं ने वोरा को फोन पर बधाई दी है। वोरा के शुभचिंतकों और समर्थकों ने वोरा निवास पहुंचकर फूलों की बारिश की। ढोल नगाड़े के साथ आतिशबाजी करते हुए वोरा के जन्मदिन पर खुशी का इजहार किया।

आज वोरा निवास पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रदीप चौबे, पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आरएन वर्मा, पूर्व साडाध्यक्ष  लक्ष्मण चंद्राकर, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष राजेन्द्र साहू, महापौर धीरज बाकलीवाल पहुंचे और वोरा को जन्मदिन की बधाई दी। इस दौरान वोरा निवास में युवाओं महिलाओं और कांग्रेसजनों के साथ आम जनता का हुजूम उमड़ा।

सहज सरल छवि से अलग पहचान बनाने वाले विधायक अरुण वोरा ने दिन की शुरूआत अपने पिता मोतीलाल वोरा के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर माता शांति वोरा का आशीर्वाद लेकर की। वोरा निवास पर उमड़ी भीड़ के प्रेम स्नेह से अभिभूत वोरा ने कहा कि शहर की जनता का प्रेम और स्नेह उन्हें नई ताकत दे रहा है। जिस प्रकार लोगों ने पिछले कई वर्षों से उन पर विश्वास जताया है, उस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास अंतिम सांस तक जारी रहेगा। यह एक ऐसा ऋण है, जिसे चुका पाना बेहद कठिन है। दशकों के पारिवारिक संबंध उन्हें लगातार कार्य करने और जनभावनाओं के अनुरूप शहर को संवारने के लिए विकास कार्य करने प्रेरित करता है।

बधाई देने वालों में भिलाई से कांग्रेस नेता बृजमोहन सिंह, वशिष्ठ नारायण मिश्रा, सीजू एंथोनी, अधिवक्ता संघ अध्यक्ष नीता जैन, दुर्ग शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष गया पटेल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अल्ताफ अहमद, अजय मिश्रा, राजकुमार साहू, राजकुमार पाली, महीप सिंह भुवाल, एमआईसी सदस्य, पार्षदगण और एल्डरमैन, वरिष्ठ नागरिक संघ, अनेक समाज के प्रमुख नागरिक, समेत सैकड़ों की संख्या में युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस पदाधिकारी व नागरिकगण शामिल रहे।

Check Also

भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट लगाने भूमिपूजन संपन्न

THE CG NEWS भिलाई। सेक्टर-5 स्थित भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में 3 लाख की लागत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!