Breaking News

भिलाई में होगी राज्य स्तरीय रोड साइकिलिंग चैम्पियनशिप : नेशनल चैंपियनशिप के लिए होगा खिलाड़ियों का चयन

द सीजी न्यूज

भिलाई। साइकिलिंग एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ द्वारा तीसरी राज्य स्तरीय रोड साइकिलिंग चैम्पियनशिप 2023-24 का आयोजन 9 दिसंबर से 10 दिसंबर तक भिलाई में किया जा रहा है। राज्य स्तरीय रोड साइकिलिंग चैम्पियनशिप में सीनियर (पुरुष और महिला) U-23 (पुरुष) जूनियर (बालक एवं बालिका), सबजूनियर (बालक एवं बालिका) और यूथ (बालक एवं बालिका) के मुकाबले होंगे। प्रतियोगिता के आधार पर नेशनल चैंपियनशिप के लिए छत्तीसगढ़ की टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।
साइकलिंग एसोसिएशन आफ छत्तीसगढ़ के महासचिव वीआर चन्नावार ने बताया कि प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए पंजीयन की अंतिम तिथि 25 नवंबर 2023 है। प्रत्येक खिलाड़ी को पंजीयन फॉर्म के साथ राइडर लाइसेंस फीस 300 रुपए जमा करना होगा। प्रवेश शुल्क और पंजीयन निःशुल्क है।

पंजीकृत खिलाड़ियों को प्रतियोगिता वाले दिन 9 दिसंबर को सुबह 5:30 बजे से पहले स्टेशन मरौदा रोड (छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय भिलाई के सामने) उपस्थित होना है। प्रतियोगिता सुबह 6 बजे से शुरू होगी। ऑनलाइन एंट्री के लिए http://forms.gle/T6nmRnVBrpjdA1G28 लिंक में क्लिक कर राइडर लाइसेंस फीस लिंक के अन्दर दिये गये QR CODE के माध्यम से जमा किया जा सकता है।

महासचिव चन्नावर ने बताया कि प्रतियोगिता के बाद चयनित खिलाड़ी 28 दिसंबर 2023 से 31 दिसंबर 2023 तक विजयापुर (कर्नाटका) में आयोजित होने वाली 28वीं सीनियर (पुरूष एवं महिला) U-23 (पुरुष) जूनियर (बालक एवं बालिका) सबजूनियर (बालक एवं बालिका) और यूथ (बालक एवं बालिका) राष्ट्रीय रोड साइकिलिंग प्रतियोगिता 2023–24 में भाग लेंगे। प्रतियोगिता से संबंधित अन्य जानकारी के लिए वीआर चन्नावार महासचिव साइकिलिंग एसोसिएशन आफ छत्तीसगढ़ (मोबाइल नंबर 9993682810 ) और प्रिंस कुमार सिंह मोबाइल नंबर (84489 14657) से संपर्क कर सकते हैं।

Check Also

भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट लगाने भूमिपूजन संपन्न

THE CG NEWS भिलाई। सेक्टर-5 स्थित भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में 3 लाख की लागत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!