द सीजी न्यूज
दुर्ग/ विधानसभा चुनाव के अंतर्गत मतदान के बाद नगर निगम में जनहित के कार्यों में गति लाने के लिए आज निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने ऑफिस खुलते ही उपस्थित पंजी का निरीक्षण किया। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों के साथ निगम मुख्यालय के सभी विभागों का निरीक्षण कर विभाग प्रमुख और कर्मचारियों की उपस्थिति की जांच की। जांच के दौरान 36 अधिकारी, कर्मचारी व प्लेसमेंट कर्मचारी विभाग में अनुपस्थित रहे।
सभी अनुपस्थित अधिकारी, कर्मचारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने कहा कि अधिकारी/कर्मचारी अपने कार्य पर मुस्तैद रहकर जनहित के कार्यों को गति प्रदान करें। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा है कि समय- समय पर सभी विभागों में कार्यालयीन समय 10 बजे उपस्थिति की जांच की जाएगी। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त मोहेंद्र साहू, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, राजस्व अधिकारी दुर्गेश गुप्ता मौजूद रहे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

