Breaking News

राजौरी मुठभेड़ में सेना के दो कैप्टन और एक जवान शहीद : 9 घंटे से चल रही है मुठभेड़ : तीन आतंकियों के छिपे होने की खबर

द सीजी न्यूज

जम्मू के राजौरी में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में भारतीय सेना के दो कैप्टन और एक जवान के शहीद होने की खबर मिली है। मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने एक आतंकी को ढेर कर दिया है। जंगली इलाका होने के कारण सुरक्षा बलों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।सूत्रों के अनुसार मुठभेड़ में राष्ट्रीय राइफल के एक कैप्टन, स्पैशल फोर्स के एक कैप्टन और एक जवान शहीद हुए हैं। सेना का एक मेजर गंभीर रूप से घायल हुआ है। उन्हें तुरंत हेलीकॉप्टर के जरिए सेना के कमान अस्पताल उधमपुर ले जाया गया है। उनका इलाज चल रहा है।आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ अभी भी जारी है। पिछले नौ घंटे से मुठभेड़ जारी है।

राजौरी के कालाकोट थाने के अंतर्गत गांव बाजी के जंगलों में दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की जानकारी सुरक्षा बलों को मिली थी। इस इनपुट के आधार पर भारतीय सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया। तलाशी के दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद उस इलाके में मुठभेड़ शुरू हुई।

Check Also

भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट लगाने भूमिपूजन संपन्न

THE CG NEWS भिलाई। सेक्टर-5 स्थित भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में 3 लाख की लागत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!