Breaking News

जीई रोड के दोनों ओर हटाए जाएंगे अवैध कब्जे

द सीजी न्यूज

भिलाई नगर। शहर में सुगम यातायात को ध्यान में रखते हुए अवैध कब्जा और सार्वजनिक स्थलों पर खड़े वाहन, कंडम वाहन को हटाने नगर निगम द्वारा अगले हफ्ते से अभियान चलाया जाएगा। निगम सभागार में आयुक्त रोहित व्यास के निर्देश पर जी. ई. रोड से लगे सर्विस रोड पर
री-सेल वाहनो के विक्रेताओं की बैठक में अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय द्वारा फुटपाथ, सार्वजनिक स्थल, सड़क से अवैध कब्जा हटाने के आदेश दिये गए हैं। ताकि, यातायात में कोई बाधा उत्पन्न न हो ।

भिलाई में सेकण्ड हैण्ड वाहन विक्रेताओ को इस बात की जानकारी दी गई है कि जी.ई.रोड के दोनो किनारों पर सर्विस रोड में विक्रय के लिए रखे गए वाहनों को प्रदर्शन के लिए खड़े रखने से यातायात में सबसे बड़ी बाधा आ रही है। व्यापारी अपने वाहन को हटाएं। दक्षिण गंगोत्री व्यवसायिक क्षेत्र से आए व्यापारी हरजीत सिंह और हरीश पटेल ने सुझाव दिया कि निगम अपनी भूमि का किराया वसूल करे या व्यापारियों को अपने वाहनो को खड़े करने के लिए एक स्थान निर्धारित कर दें, ताकि वे वाहन विक्रय के लिए सड़क पर न रखें।

अपर आयुक्त एवं उप अधीक्षक यातायात पुलिस ने इस बात पर कड़ी आपत्ति की है कि संजय नगर तालाब के पास सड़क मोड़ पर सर्विस सेंटर चलाया जा रहा है। वाहन को सड़क पर रखा जा रहा है। इसे तत्काल बंद किया जाए। अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी ने व्यापारियों से कहा कि आगामी दो दिनो में जी. ई. रोड के दोनो किनारों पर मार्किग कर अवैध कब्जे की कार्यवाही होगी। वाहन व्यापारी अपने वाहन सुरक्षित स्थान पर रखें, ताकि निगम कार्यवाही से होने वाली असुविधा से बच सकें।

बैठक में जोन आयुक्त खिरोद्र भोई, अमिताभ शर्मा, पूजा पिल्ले, यातायात पुलिस विभाग के उप अधीक्षक पी.डी. चन्द्रा, राजस्व अधिकारी बाल कृष्ण नायडू, मलखान सिंह सोरी, वाहन विक्रेता जोगेन्द्र, सय्यद अली, मोहम्मद आलम, शिवकुमार सिन्हा, शंकरदास, बंटी सिद्वीकी, संतोष साहू, नरेश आदि उपस्थित रहे।

Check Also

भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट लगाने भूमिपूजन संपन्न

THE CG NEWS भिलाई। सेक्टर-5 स्थित भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में 3 लाख की लागत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!