द सीजी न्यूज
दुर्ग/ विधानसभा चुनाव 2023 के अंतर्गत मतगणना स्थल/ स्ट्रांग रूम के लिए दुर्ग जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना श्री शंकराचार्य इंजीनियरिंग महाविद्यालय जुनवानी भिलाई में होगी। अपर कलेक्टर और उप जिला निर्वाचन अधिकारी बी.के. दुबे ने बताया कि 3 दिसम्बर को सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी।
विधानसभावार 14 टेबलों में मतों की गणना की जाएगी। प्रत्येक टेबल में एक सुपरवाइजर और एक गणना सहायक होंगे। डाक मत पत्रों की गणना पहले होगी। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र से संबंधित सभी रिटर्निंग ऑफिसर को मतगणना तिथि, स्थान व समय का व्यापक प्रचार प्रसार करने कहा है। दुबे ने बताया कि मतगणना स्थल में मोबाईल प्रतिबंधित है और मतगणना स्थल में प्रवेश के लिए अधिकारियों/कर्मचारियों सहित राजनीतिक दलों के अभ्यर्थी और गणना एजेंटों का प्रवेश पास जरूरी है। प्रवेश पास के अभाव में कोई भी व्यक्ति मतगणना स्थल में प्रवेश नहीं कर सकेगा।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
