Breaking News

उदयपुर में भूपेश बघेल ने किया रोड शो : कहा – जनता का मूड बता रहा है, इस बार राजस्थान में भी षड्यंत्रकारी बुरी तरह परास्त हो रहे हैं

द सीजी न्यूज

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राजस्थान के उदयपुर में रोड शो किया। मेवाड़ विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी गौरव वल्लभ के समर्थन में रोड शो के दौरान भारी भीड़ उमड़ी। भूपेश बघेल ने रोड शो के बाद तस्वीरें शेयर करते हुए ट्वीट किया – जनता का मूड बता रहा है कि इस बार राजस्थान में षड्यंत्रकारी बुरी तरह परास्त हो रहे हैं।

भूपेश ने कहा कि राजस्थान में भी कांग्रेस की सरकार दोबारा बनने जा रही है। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ मेंं दूसरे चरण का मतदान 17 नवंबर को हुआ। पिछले एक माह से ज्यादा समय से छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव प्रचार के व्यस्ततम दौरों के बाद भूपेश बघेल अब राजस्थान में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ में सीएम भूपेश बघेल ने 75 से ज्यादा सीटें जीतने का दावा किया है।

Check Also

भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट लगाने भूमिपूजन संपन्न

THE CG NEWS भिलाई। सेक्टर-5 स्थित भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में 3 लाख की लागत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!