Breaking News

चीन में फैल रही रहस्यमयी बीमारी से दुनिया के सामने नया संकट : WHO ने किया अलर्ट

द सीजी न्यूज

बीजिंग और लियाओनिंग के अस्पतालों में अचानक बीमार बच्चों के भर्ती होने से हड़कंप मच गया है। संख्या में भारी इजाफा होने के कारण अस्पताल के संसाधनों पर अत्यधिक दबाव बड़ रहा है।

चीन में अभी भी कोरोना वायरस के मामले पूरी तरह खत्म नहीं हुए हैं। इस बीच यहां एक और बीमारी तेजी से फैल रही है। यहां के स्कूली बच्चों में निमोनिया (Pneumonia) का प्रकोप फैल रहा है। भर्ती मरीजों से अस्पताल भर गए हैं। यह चिंताजनक स्थिति कोविड संकट के शुरुआती दिनों की याद दिला रही है। मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा देखकर स्वास्थ्य अधिकारियों में चिंता पैदा हो गई है। अधिकतर बच्चे इस बीमारी का शिकार हो रहे हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी चेतावनी देते हुए सतर्क रहने कहा है।

स्कूल बंद होने वाले हैं…

500 मील उत्तर-पूर्व में बीजिंग और लियाओनिंग में इस बीमारी के प्रकोप के कारण स्कूल बंद होने वाले हैं।

इस रहस्यमयी बीमारी के लक्षण

1. बच्चों के फेफड़ों में सूजन
2. तेज बुखार समेत कई असामान्य लक्षण
प्रभावित बच्चों में खांसी, फ्लू, आरएसवी और सांस की बीमारी से जुड़े अन्य लक्षण नहीं हैं।

WHO ने मांगी जानकारी

न्यूमोनिया के बढ़ते खतरे पर विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा है कि सांस की बीमारी के जोखिम को कम करने के लिए लोग तमाम तरह के दिशा-निर्देशों का पालन करें। डब्ल्यूएचओ ने बच्चों में निमोनिया के क्लस्टर पर विस्तृत जानकारी के लिए चीन से ज्यादा जानकारी देने के लिए आधिकारिक अनुरोध किया है। डब्ल्यूएचओ ने कहा कि अक्टूबर के मध्य से उत्तरी चीन में पिछले तीन सालों की इसी अवधि की तुलना में इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारी में वृद्धि दर्ज की गई है।

बीमारी बदल सकती है महामारी में

ओपन-एक्सेस सर्विलांस प्लेटफॉर्म प्रोमेड ने चीन में फैल रहे इस न्यूमोनिया पर कहा है कि खासतौर से बच्चों को प्रभावित करने वाली ये बीमारी महामारी में भी बदल सकती है। दिसंबर 2019 के अंत में जारी एक प्रोमेड अलर्ट ने एक नए वायरस के बारे में चेतावनी दी थी। इसे बाद में सार्स-सीओवी-2 के रूप में पहचाना गया। प्रोमेड ने कहा कि यह रिपोर्ट एक अज्ञात सांस की बीमारी के व्यापक प्रकोप की चेतावनी देती है। यह बिल्कुल स्पष्ट नहीं है कि यह प्रकोप कब शुरू हुआ। पर इतने बच्चों का इतनी जल्दी प्रभावित होना सामान्य बात नहीं है। रिपोर्ट में कहा गया कि यह अनुमान लगाना जल्दबाजी होगी कि क्या यह एक और महामारी हो सकती है, लेकिन अभी से सावधानी बरतनी चाहिए।

Check Also

भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट लगाने भूमिपूजन संपन्न

THE CG NEWS भिलाई। सेक्टर-5 स्थित भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में 3 लाख की लागत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!