Breaking News

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के सहायक लोकपाल सस्पेंड : वाट्सअप ग्रुप में राजनीतिक दल का स्लोगन पोस्ट करने पर कलेक्टर ने की कार्रवाई

द सीजी न्यूज

दुर्ग / कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने राजनीतिक पार्टी के प्रचार-प्रसार में शामिल शासकीय कर्मचारी रोहित कुमार वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग में पदस्थ सहायक लेखापाल रोहित कुमार वर्मा द्वारा भारतीय जनता पार्टी के स्लोगन के तर्ज पर वाट्सअप ग्रुप में स्लोगन डाला गया था। इसकी शिकायत मिलने पर जांच में पुष्टि होने के बाद छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के तहत सस्पेंड किया गया।

निर्वाचन कर्तव्य के दौरान इस कृत्य पर वर्मा को लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 20 क और सिविल सेवा आचरण नियम के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। सहायक लेखापाल रोहित कुमार वर्मा का निलंबन अवधि में मुख्यालय जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित मुख्यालय दुर्ग होगा।

Check Also

भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट लगाने भूमिपूजन संपन्न

THE CG NEWS भिलाई। सेक्टर-5 स्थित भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में 3 लाख की लागत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!