Breaking News

मतगणना के दिन 3 दिसम्बर को इन इलाकों में नहीं बिकेगी शराब

द सीजी न्यूज

दुर्ग / कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत मतगणना तिथि रविवार 3 दिसम्बर 2023 को मतगणना स्थल क्षेत्र शंकराचार्य इंजीनियरिंग कॉलेज जुनवानी भिलाई और सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थित समस्त देशी मदिरा व विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानों, रेस्टॉरेंट-बार, होटल-बार, होटल-बार और क्लब को बंद रखने हेतु शुष्क अवधि घोषित किया है।
कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 24 (1) के तहत् प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग करते हुए जिले में  दिसंबर 2023 को होने वाले मतगणना के अवसर पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के सी.एस.-2 (घ घ) दुर्ग कातुलबोर्ड रोड भिलाई, सी.एस.-2 (घघ-कम्पोजिट) जुनवानी भिलाई, ट्रांसपोर्ट नगर सिकोला दुर्ग, तितुरडीह (बायपास टोल प्लाजा के पास दुर्ग), एफ.एल.-1 (घघ) दुर्ग कातुलबोड रोड भिलाई, जुनवानी भिलाई ट्रांसपोर्ट नगर सिकोला दुर्ग, प्रीमियम सूर्या ट्रेजर आईसलैण्ड मॉल जुनवानी भिलाई, एफ.एल-3 होटल अजन्ता, जुनवानी, नेहरू नगर, स्टार होटल ग्रांड ढिल्लन, नेहरू नगर भिलाई, होटल ’’रॉकफोर्ट’’ नेहरू नगर चौक भिलाई, होटल/रेस्टारेन्ट चेरिओट रानी अवंतीबाई चौक कोहका भिलाई, होटल ’’रेनबो’’ कोहका रोड भिलाई तथा होटल- ’’सेन्टर पाईंट और रेस्टोरेन्ट चीली पेंपर्स’’ जुनवानी भिलाई को बंद रखने हेतु शुष्क अवधि घोषित किया है।

इसी प्रकार एफ.एल.-3 (क) लिस्टोमानिया क्लब एण्ड किचन, सूर्या मॉल जुनवानी रोड भिलाई, एफ.एल.-4 (क) ’’द एपीक्युर सोशल क्लब’’ जुनवानी भिलाई, गोल्डन सोशल क्लब दुर्ग, कुसुम राईस मिल के पास धमधा रोड दुर्ग, ’’झरोखा स्पोर्टस् एण्ड कल्चर ’’ एसोसिएशन-पुष्पक नगर बायपास रोड कातुलबोड दुर्ग, आर्क स्पोर्टस् एंड कल्चरल एसोसिएशन’’ पता-द इम्पीरियन रिसोर्ट बायपास रोड कातुलबोड दुर्ग और  उपवन क्लब, कातुलबोर्ड दुर्ग को बंद रखने हेतु शुष्क अवधि घोषित किया है।

Check Also

भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट लगाने भूमिपूजन संपन्न

THE CG NEWS भिलाई। सेक्टर-5 स्थित भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में 3 लाख की लागत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!