Breaking News

वोरा ने शिंगणापुर में शनि मंदिर और शिरडी के साई बाबा मंदिर में किये दर्शन : चुनाव में विजय के साथ प्रदेश की खुशहाली की कामना की

द सीजी न्यूज

विधायक अरुण वोरा ने आज सोमवार को शिरडी के सांई बाबा मंदिर में दर्शन किये और चुनाव में स्वयं की जीत के साथ ही प्रदेश में कांग्रेस की विजय की कामना की। वोरा ने दुर्ग शहरवासियों के कल्याण और सुख समृद्धि के साथ ही पूरे प्रदेश में लोगों की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

वोरा ने महाराष्ट्र के अहमद नगर स्थित शिंगणापुर के शनि मंदिर में भी शनिदेव के दर्शन किये और पूजा अर्चना की। वोरा ने विधानसभा चुनाव में विजय के साथ सभी के कल्याण और सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान वोरा की धर्मपत्नी मंजू वोरा भी मौजूद रहीं।

मान्यता है कि शिरडी के साईं बाबा मंदिर में आने वाले भक्तों की हर मुराद पूरी होती है। इसी तरह महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में स्थित शिंगणापुर को शनि देव का जन्म स्थान माना जाता है। यहां शनि देव की काले रंग की प्रतिमा स्वयंभू मानी जाती है। शनिदेव की प्रतिमा के ऊपर कोई छत नहीं है। खुले आसमान के नीचे शनि की प्रतिमा पत्थर के रूप में स्थापित है। मान्यता है कि यहां शनि की प्रतिमा के दर्शन मात्र से शनि दोष दूर हो जाता है।

Check Also

पटरीपार में 18.62 लाख की लागत से सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन

THE CG NEWS दुर्ग/ पटरी पार क्षेत्र में सड़क सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!