- सुबह स्व. हेमचंद यादव के निवास पहुंचकर किया नमन
द सीजी न्यूज
ये तस्वीरें बता रही हैं कि दुर्ग के विधायक अरुण वोरा का किरदार कैसा है। जितने सीधे – सरल … उतने ही सेवाभावी … उतने ही विनम्र … उतने ही धार्मिक और सर्वधर्म समभाव का भाव रखने वाले जनप्रतिनिधि … । शहरवासियों के लिए पूरी तरह समर्पित…।
वोरा का यही व्यवहार और कार्यशैली उनकी सबसे बड़ी ताकत है। पिता मोतीलाल वोरा से मिले संस्कारों का ही ये असर है कि वे दुर्ग शहरवासियों से आत्मीय संबंध बनाकर रखते हैं। आम जनता भी वोरा की इस अदा पर फिदा है।
आज दुर्ग शहर के पूर्व विधायक, छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री स्व. हेमचंद यादव का जन्मदिन है। हेमचंद यादव और अरुण वोरा एक दूसरे के चिरपरिचित राजनीतिक प्रतिद्वंदी रहे हैं। इसके बावजूद वोरा आज सुबह-सुबह स्व. हेमचंद यादव के निवास पहुंचे और पुष्पाांजलि अर्पित कर नमन किया। राजनैतिक रूप से एक दूसरे के प्रतिद्वंदी होने के बावजूद दोनों के बीच हमेशा आत्मीय संबंध कायम रहे। हेमचंद यादव के निधन के बाद वोरा समय-समय पर हेमचंद यादव के परिजनों से मुलाकात कर कुशल क्षेम पूछते हैं। वोरा की यही आत्मीयता आज भी देखने मिली।
शंकर धारिणी मंदिर में दर्शन कर जीत की कामना की
यहां से वोरा मीलपारा में शंकरधारिणी मंदिर पहुंचे और पूजा अर्चना की। मंदिर से बाहर निकले तो वोरा की सरलता और सज्जनता का सम्मान हुआ। यहां महिलाओं ने वोरा के माथे पर तिलक लगाकर पुष्पहार पहनाकर स्वागत-अभिनंदन किया। विजयश्री का आशीर्वाद दिया।
वोरा ने आज भिलाई तीन स्थित दरगाह में भी चुनाव में विजय के लिए प्रार्थना की।
इससे पहले वोरा शिरडी के सांई बाबा मंदिर, शिगणापुर में शनि देव मंदिर, रतनपुर के महामाया मंदिर और अमरकंटक में महादेव मंदिर में भी दर्शन कर चुनाव में जीत के लिए प्रार्थना कर चुके हैं।
वोरा ने विश्वास जताते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में उनकी जीत तय है। वोरा ने कहा कि पिता मोतीलाल वोरा के आशीर्वाद के साथ ही भूपेश सरकार के कल्याणकारी कार्यों और दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहकर शहरवासियों के कल्याण के लिए कार्य करने की वजह से विजय मिलेगी। वोरा ने दावा किया कि छत्तीसगढ़ में भारी बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनेगी। छत्तीसगढ़ के अलावा चार अन्य राज्यों में भी कांग्रेस की जीत तय है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal



