Breaking News

2018 में छत्तीसगढ़ में एक्जिट पोल हो गए थे धराशायी : इस बार भी कांग्रेस को कमतर आंक रहे बड़े मीडिया हाउस …?

द सीजी न्यूज

एक्जिट पोल के नतीजों के साथ ही पूरे देश में अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। चौक चौराहों पर राजनीतिक चर्चाएं शुरू हो गई हैं। लेकिन इस बार के एक्जिट पोल के नतीजों पर चर्चा करने से पहले पिछली बार के एक्जिट पोल पर नजर दौड़ाना जरूरी है। पिछली बार छत्तीसगढ़ के एक्जिट पोल पूरी तरह फ्लाप साबित हुए थे। 2018 में हुए विधानसभा चुनाव के बाद दिखाए गए अधिकतर एग्जिट पोल सर्वे में रमन सिंह की अगुवाई में फिर से भाजपा सरकार बनने का अनुमान जताया था।

11 दिसंबर 2018 को मतगणना के नतीजे आने पर सारे एक्जिट पोल धराशायी हो गए।

सवाल ये है कि एक्जिट पोल दिखाने वाले बड़े मीडिया हाउस क्या इस बार भी कांग्रेस को कमतर आंक रहे हैं। 

2018 में मतदान के बाद न्यूज चैनलों ने चीख-चीख कर बताए थे एक्जिट पोल के ये नतीजे … 

टाइम्स नाउ- सीएनएक्स ने भाजपा को 46 सीटें, कांग्रेस को 35 सीटें, बसपा को 7 सीटें  और अन्य को 2 सीटें दी थीं।

न्यूज 24- पेस मीडिया के अनुमान में भाजपा के खाते में 38 सीटें, कांग्रेस को 48 सीटें, बसपा और जनता कांग्रेस को 4 सीटें और अन्य को 2 सीटें मिलने की संभावना जताई थीं।

एबीपी- सीएसडीएस ने अपने एग्जिट पोल में भाजपा को 39 सीटें, कांग्रेस को 46 सीटें और अन्य को 05 सीटें दी थीं।

आजतक- एक्सिस माय इंडिया के मुताबिक, नतीजों में कांग्रेस को 55-65 सीटें, भाजपा को 21-31 सीटें और अन्य को 4-8 सीटें मिलनी थीं। जन की बात एजेंसी ने अपने एग्जिट पोल में भाजपा को 44 सीटें, कांग्रेस को 40 सीटें और अन्य को 6 सीटें दी थीं।

न्यूज नेशन के अनुसार भाजपा को राज्य में 38-42 सीटें, कांग्रेस को 40-44 सीटें, जेसीसी को +4-8 सीटें और अन्य को 0-4 मिलनी थीं।

टाइम्स नाउ- सीएनएक्स

भाजपा 46 सीटें
कांग्रेस  35 सीटें
बसपा  7 सीटें
अन्य  2 सीटें

न्यूज 24- पेस मीडिया

भाजपा  38 सीटें

कांग्रेस 48 सीटें
बसपा और जनता कांग्रेस 4सीटें
अन्य  2 सीेटें

एबीपी- सीएसडीएस  

भाजपा 39 सीटें
कांग्रेस 46 सीटें
अन्य 5 सीटें

आजतक- एक्सिस माय इंडिया

कांग्रेस 55-65 सीटें
भाजपा 21-31 सीटें
अन्य 4-8 सीटें

जन की बात एजेंसी 
भाजपा 44 सीटें
कांग्रेस 40 सीटें
अन्य 6 सीटें

न्यूज नेशन  
भाजपा 38-42 सीटें
कांग्रेस 40-44 सीटें
जेसीसी +4-8 सीटें
अन्य 0-4 सीटें

जब चुनाव नतीजे आए तो 90 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस को 68 और भाजपा को 15 सीटें मिलीं। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने पांच सीटें जीते थीं और दो सीटें बसपा के खाते में गई थीं।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!