द सीजी न्यूज
छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री के दावेदारों को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है। दिल्ली में भाजपा के केंद्रीय नेताओं की बैठकें हो रही है। कहा जा रहा है कि आज शाम तक नए मुख्यमंत्री का ऐलान किया जा सकता है।
सामान्य वर्ग से बड़े चेहरों में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय का नाम लिया जा रहा है।
अन्य पिछड़ा वर्ग यानी ओबीसी से बड़े चेहरों में बिलासपुर सांसद व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव बड़े दावेदार हैं। उनके अलावा पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल और युवा नेता ओपी चौधरी का नाम शामिल है।
प्रदेश में लगातार आदिवासी मुख्यमंत्री की भी मांग होती रही है। आदिवासी चेहरों में अनुसूचित जनजाति(एसटी) वर्ग से प्रदेश में बड़े चेहरे में पूर्व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह, पूर्व राज्यसभा सदस्य रामविचार नेताम, भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लता उसेंडी व पूर्व मंत्री केदार कश्यप को भी दावेदार माना जा रहा है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
