Breaking News

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी पर जनता ने लगाई मुहर : राज्य के मतदाताओं को स्वच्छ प्रशासन चाहिए, मुफ्त की रेवड़ी नहीं : सरोज पाण्डेय

द सीजी न्यूज

दुर्ग/ राज्यसभा सांसद व भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय ने छत्तीसगढ़ में 54 विधानसाभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत के लिए प्रदेश के समस्त मतदाताओं का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी पर अपना विश्वास जताया है। उन्होंने प्रधानमंत्री के कार्यो पर मुहर लगाई है। प्रधानमंत्री के महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को साल में 12000 रुपए देने की योजना, 450 रुपये में गैस सिलेंडर जैसी योजनाओं पर विश्वास किया है। आम जनता कांग्रेस की भ्रष्टाचार नीति, वादा खिलाफी से नाराज थी और उन्होंने प्रदेश में स्वच्छ प्रशासन के लिए अपना मत भाजपा को दिया है।

सोशल इंजीनियरिंग साधने वाले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मुगालते में रहे। राज्य के मतदाता भारतीय जनता पार्टी की मुख्य राष्ट्रीय धारा से जुड़ चुके हैं और इसका परिणाम सामने है। भारतीय जनता पार्टी चुनाव जीत रही है। उन्होनें कहा कि राज्य के मतदाताओं को प्रदेश में भ्रष्टाचार, लूट और वादाखिलाफी वाली सरकार नहीं चाहिए। उन्हें स्वच्छ प्रशासन चाहिए जो जनता के हित में काम कर सके और प्रदेश का विकास कर सके।

उन्होनें कहा कि लोकतंत्र में जनता सबसे बड़ी होती है । राज्य की जनता को नेताओं के दावे, घोषणाएं और खैरात देने का वादा मायने नहीं रखता। छत्तीसगढ़ प्रदेश में जो भ्रष्ट्राचार हुआ है, चाहे वह सरकार का शराब घोटाला हो, कोयला घोटाला हो, या पीएससी भर्ती घोटाला हो, इस तरह के भ्रष्ट्राचार के कारण जनता ने कांग्रेस को खारिज कर दिया।

Check Also

भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट लगाने भूमिपूजन संपन्न

THE CG NEWS भिलाई। सेक्टर-5 स्थित भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में 3 लाख की लागत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!