Breaking News

शहर की समस्याओं को दूर करने विधायक गजेंद्र यादव ने किया शहर के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा

द सीजी न्यूज

दुर्ग। नवनिर्वाचित विधायक गजेंद्र यादव ने आज बरसते पानी में शहर के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर समस्याओं का जायजा लिया। उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिये। मितान चौक से पोटिया तक रोड निर्माण के लिए अधिकारियों को सर्वे कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिये। बघेरा के पास प्रजापिता ब्रह्माकुमारी के पास रोड को 15 दिन के अंदर काम शुरू करने कहा। वार्ड क्रमांक 56 बघेरा में वार्ड  पार्षद द्वारा पुल निर्माण के लिए आग्रह किया गया, जिसे स्वीकार करते हुए पुल निर्माण के लिए आवश्यक कार्य जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।

वार्ड क्रमांक 1 में भाजपा पार्षद दल से मुलाकत के दौरान पार्षद दल द्वारा पट्टा वितरण की मांग की गई। उपस्थित एसडीएम को पट्टा वितरण जल्द से जल्द शुरू करने के निर्देश दिये गए। चंडी चौक मार्ग को सुगम बनाने के लिए पार्षदों की उपस्थिति में अधिकारियों को कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिये। नयागंज मंडी के बाजू से जयंती नगर नगर तक रोड निर्माण प्रारंभ करने के निर्देश भी दिये गए। उरला, जयंती नगर वासियों के लिए नेशनल हाईवे से पक्की सड़क निर्माण के लिए इस्टीमेट बनाने के निर्देश दिये गए।

ब्रिज कार्पोरेशन के अधिकारियों की उपस्थिति में सूर्या होटल से ग्रीन चौक तक नए पुल निर्माण हेतु आवश्यक शुरुआती करवाई प्रारंभ करने के निर्देश दिये गए और पुराने पुल के ऊपर तत्काल डामरीकरण कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिये गए। इस दौरान नगर निगम कमिश्नर लोकेश चंद्राकर, अनुविभागीय अधिकारी मुकेश रावटे, नगर पुलिस अधीक्षक चंद्रा, पीडब्ल्यूडी विभाग से अशोक श्रीवास, एसडीओ ओगरे, नगर निगम के ईई ठाकुर उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान विधायक गजेंद्र यादव ने कहा कि विगत 10 वर्षों से दुर्ग शहर अपनी विकास की बाट जोह रहा था, लेकिन अब दुर्ग शहर की जनता अपने शहर को एक नए स्वरूप में बदलते हुए देखेगी। लगातार प्रयास रहेगा कि नई-नई विकास योजनाओं के आधार पर दुर्ग की पहचान समूचे छत्तीसगढ़ के साथ-साथ पूरे देश में हो सके। दुर्ग शहर के प्रत्येक आम जनमानस की पीड़ा मेरी पीड़ा है और इस पीड़ा को दूर करना ही मेरी प्राथमिकता होगी।

इस मौके पर पूर्व सभापति दिनेश देवांगन, काशीराम कोसरे, शेखर चंद्राकर, नरेंद्र बंजारे, देवनारायण चंद्राकर, गायत्री साहू, लीना दिनेश देवांगन, कुमारी साहू, मनीष साहू, चमेली साहू, अजीत वैद्य, शिवेंद्र परिहार, मीना सिंह, अरुण सिंह, कमल देवांगन, विजय ताम्रकार, श्याम शर्मा, सत्यम शर्मा, निशिकांत मिश्रा, पप्पू त्रिपाठी, धर्मेंद्र यादव, दिलीप साहू, मन्नू साहू, मौसमी ताम्रकार, कन्हैया देवांगन, बंटी चौहान उपस्थित रहे।

Check Also

गोडसे के चेले देशभक्तों पर आरोप लगा रहे, वोट चोरी के विरोध में जनसैलाब को नहीं रोक पाएगी कोई भी तानाशाह ताकत : ठाकुर

एआईसीसी आब्जर्वर राजेश ठाकुर बोले – चोरों के सरदार की भाषा बता रही है कि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!