Breaking News

दुर्ग विधानसभा क्षेत्र से गजेंद्र यादव की ऐतिहासिक जीत पर बधाई देने वालों का लगा तांता …

द सीजी न्यूज

दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी गजेंद्र यादव की ऐतिहासिक जीत के बाद नवनिर्वाचित विधायक को बधाई देने का सिलसिला लगातार जारी है। सुबह से विधायक निवास पर दुर्ग शहर की जनता समेत कई संस्थाओं के पदाधिकारी व सरकारी कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि, शहर के गणमान्य नागरिक व समाज प्रमुखों के आने का सिलसिला जारी है। सभी ने गजेंद्र यादव के दुर्ग शहर विधायक पद पर चुने पर खुशी जाहिर की है और विधायक गजेंद्र यादव के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

विधायक गजेन्द्र यादव को बधाई देने वालों में शिक्षक संघ के प्रतिनिधि, नगर पालिका निगम दुर्ग के कर्मचारी, निषाद समाज के जनप्रतिनिधि, सतनामी समाज के जनप्रतिनिधि ,नव युवा दुर्गा उत्सव समिति के प्रतिनिधि, श्री राम मानस मंडली पोटिया कला के प्रतिनिधि सहित कई सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने विधायक गजेंद्र यादव को बधाई दी है।

गजेंद्र यादव ने बधाई देने वालों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि एक सामान्य परिवार का प्रतिनिधित्व करने वाले व्यक्ति को सेवा का अवसर दुर्ग शहर की जनता ने दिया है। आम जनता का जो प्यार और आशीर्वाद मतदान के दौरान मिला, उस पर पूरी तरह खरा उतरने और दुर्ग शहर में विकास की एक नई परिभाषा लिखने में अपनी पूरी ऊर्जा लगाएंगे।

गौलतलब है कि हाल ही में संपन्न हुए छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में दुर्ग विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी गजेंद्र यादव की ऐतिहासिक जीत ने यह बता दिया कि शहर और प्रदेश के विकास के लिए भारतीय जनता पार्टी और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अथक परिश्रम और पूरी दुनिया में भारत को मजबूती के साथ आगे बढ़ाने के प्रयत्न किये जा रहे हैं, उस पर दुर्ग की जनता ने भी अपना पूर्ण  समर्थन दिया है।

Check Also

गोडसे के चेले देशभक्तों पर आरोप लगा रहे, वोट चोरी के विरोध में जनसैलाब को नहीं रोक पाएगी कोई भी तानाशाह ताकत : ठाकुर

एआईसीसी आब्जर्वर राजेश ठाकुर बोले – चोरों के सरदार की भाषा बता रही है कि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!