Breaking News

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर के स्वागत में उमड़े लोग : स्वागत-अभिनंदन के दौर के बीच समस्याएं भी सुन रहे विधायक

द सीजी न्यूज

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र से शानदार जीत दर्ज करने के बाद नवनिर्वाचित विधायक ललित चंद्राकर के स्वागत अभिनंदन कके लिए ब़ड़ी तादाद में लोगों का हुजूम मिलकर जीत की बधाई दे रहे हैंं। प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने और दुर्ग ग्रामीण से कांग्रेस के कद्दावर नेता ताम्रध्वज साहू को हार का स्वाद चखाने वाले ललित चंद्राकर की चौतरफा सराहना हो रही है। विधायक बनने के बाद क्षेत्र की जनता ललित चंद्राकर को शुभकामनाएं दे रही है। शुक्रवार को विभिन्न प्रतिनिधिमंडलो ने विधायक ललित चंद्राकर से मुलाकात की।

दुर्ग ग्रामीण विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी ललित चंद्राकर ने कांग्रेस नेता व गृहमंत्री रहे ताम्रध्वज साहू को भारी मतों के अंतर से हराया। ताम्रध्वज साहू जैसे दिग्गज नेता को पहली बार चुनाव लड़ रहे ललित चंद्राकर ने धूल चटा दी। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के चौतरफा विकास के लिए लोगों ने ललित चंद्राकर को दिल से समर्थन दिया। विधायक बनने के बाद ललित चंद्राकर सादगी पूर्वक लोगों से मिल रहे हैं और उनकी समस्याएं भी सुन रहे हैं। सरकार गठन के बाद उनकी समस्याओं के समाधान का भरोसा भी दिला रहे हैं।

महिला समूहों और सामाजिक संगठनों ने दी शुभकामनाएं

ललित चंद्राकर के विधायक बनने के बाद दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। शुक्रवार को महिला समूह, महिला संगठन व सामाजिक संस्था के लोग उन्हें बधाई देने पहुंचे। रिसाली निगम के भाजपा पार्षदों ने भी ललित चंद्राकर से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दी। व्यापारी मंडल के सदस्यों ने भी ललित चंद्राकर से भेंटकर उन्हें भारी जीत के लिए बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। मुलाकात के दौरान ललित चंद्राकर ने भी भरोसा दिलाते हुए कहा कि जिस विश्वास के साथ क्षेत्र की जनता ने उन्हें विधायक चुना है, उस विश्वास को वे टूटने नहीं देंगे। क्षेत्र का समुचित विकास ही उनकी पहली प्राथमिकता होगी।

Check Also

भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट लगाने भूमिपूजन संपन्न

THE CG NEWS भिलाई। सेक्टर-5 स्थित भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में 3 लाख की लागत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!