Breaking News

विधायक गजेंद्र यादव ने किया वार्ड क्रमांक 48 का भ्रमण : समस्याओं के निदान को लेकर अधिकारियों को दिये दिशा निर्देश

  • दुर्ग शहर का हर वार्ड समस्या मुक्त हो मेरा मुख्य ध्येय – गजेंद्र यादव

द सीजी न्यूज

दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव ने शहर को समस्यामुक्त बनाने के उद्देश्य को लेकर आज वार्ड क्रमांक 48 के उत्कल नगर बस्ती में आवागमन के साधनों को सुगम बनाने शंकर नाला पुनर्निर्माण के साथ-साथ सड़क निर्माण के लिए मंडी बोर्ड के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस अवसर पर मंडी बोर्ड के अधिकारी के साथ स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। वार्ड निरीक्षण के दौरान आम जनमानस के अलावा मातृ शक्ति और युवा साथियों द्वारा फूल माला पहनकर, आरती उतार कर विधायक गजेंद्र यादव का स्वागत किया।

विधायक गजेंद्र यादव ने वार्ड में व्याप्त समस्याओं का निरीक्षण करते हुए कहां कि वार्ड की समस्याएं काफी पुरानी है और उसके निदान के लिए वार्ड के रहवासी  तरसते रहे। जनसंपर्क के दौरान वार्ड वासियों ने अपनी पीड़ा रखी थी और आज उनके आशीर्वाद से चुनाव जीतने के बाद वार्ड भ्रमण कर मंडी बोर्ड के अधिकारियों को शंकर नाला पुलिया निर्माण के साथ-साथ सड़क निर्माण के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिये हैं। महीने भर से बंद पड़े मोटर पंप को सही जगह शिफ्ट करने और उसे जल्द से जल्द चालू करने आवश्यक दिशा निर्देश नगर निगम के अधिकारियों को दिये गए। गजेेद्र ने कहा कि ” हम सब का एक ही सपना सुघ्घर दुर्ग हो अपना ” नारे को सार्थक करने के लिए सबका साथ चाहिए।

इस दौरान विनायक नातू, पोषण साहू, नरेश शर्मा, देवनारायण चंद्राकर, डा देवनारायण तांडी, संतोष तिवारी, अभिषेक पानेरिया, अजय कनौजिया, महेश सार्वा, काशीराम कोसरे, अमित पटेल, कमलेश फेकर, अतुल पहाडे, उमेश यादव, अभिषेक टंडन सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं आम जनमानस उपस्थित रहे।

Check Also

भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट लगाने भूमिपूजन संपन्न

THE CG NEWS भिलाई। सेक्टर-5 स्थित भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में 3 लाख की लागत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!