Breaking News

राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री नियुक्त कर केबिनेट गठन के लिए आमंत्रित किया

द सीजी न्यूज

छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव ने राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन को आज राजभवन में वर्ष 2023 की छत्तीसगढ़ राज्य नव गठित विधानसभा के नव निर्वाचित भाजपा विधायकों द्वारा सर्वसम्मति से प्रदेश विधायक दल का नेता विष्णुदेव साय को चुने जाने  संबंधित पत्र सौंपा और नई सरकार बनाने के लिए अपना दावा प्रस्तुत किया।

राज्यपाल हरिचंदन ने विष्णुदेव साय को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भारत के संविधान की धारा 164 के तहत विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री नियुक्त करने संबंधित पत्र प्रदान किया और केबिनेट गठन के लिए आमंत्रित किया।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सर्वानंद सोनोवाल, मनसुख मांडविया, ओम माथुर सहित नवनिर्वाचित विधायक, पदाधिकारीगण व वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारीगण उपस्थित थे।

Check Also

गोडसे के चेले देशभक्तों पर आरोप लगा रहे, वोट चोरी के विरोध में जनसैलाब को नहीं रोक पाएगी कोई भी तानाशाह ताकत : ठाकुर

एआईसीसी आब्जर्वर राजेश ठाकुर बोले – चोरों के सरदार की भाषा बता रही है कि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!