- राज्यसभा सांसद ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को दी बधाई और शुभकामनाएं
द सीजी न्यूज
दुर्ग/ राज्यसभा सांसद व भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय ने नवा छत्तीसगढ़ की न्याय और प्रगति यात्रा को आगे बढ़ाने वाले मुख्यमंत्री के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता विष्णु देव साय को भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर बधाई व शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा है कि हमें पूर्ण विश्वास है कि विष्णुदेव साय के नेतृत्व में हम सभी पूर्ण निष्ठा से भाजपा के संकल्प पत्र (मोदी की गारंटी) के वादों को पूरा करते हुए प्रदेश में प्रगतिशील परिवर्तन लाने में सफल होंगे। उन्होंने कहा कि विष्णु देव साय एक कुशल संगठन कर्ता हैं। वे व्यवहार कुशल हैं। राजनीति में सब को साथ लेकर चलने की क्षमता वाले मुख्यमंत्री हैं।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
