Breaking News

स्वायत्तशासी कर्मचारी महासंघ दुर्ग नगर निगम के अध्यक्ष बने संजय मिश्रा : महामंत्री पद पर अनिल सिंह की नियुक्ति

द सीजी न्यूज

दुर्ग/ स्वायत्तशासी कर्मचारी महासंघ के अंतर्गत दुर्ग नगर निगम की नई कार्य समिति का गठन किया गया है। दुर्ग नगर पालिक निगम कर्मचारी संघ के नये अध्यक्ष संजय मिश्रा बनाए गए हैं। महामंत्री का ओहदा अनिल सिंह को दिया गया है। छत्तीसगढ़ स्वायत्तशासी कर्मचारी महासंघ के महामंत्री शरद दुबे की अनुशंसा पर नगर पालिक निगम दुर्ग की नई कार्यसमिति का गठन किया गया है।

दुर्ग नगर निगम के नव गठित कर्मचारी संघ द्वारा आज आयुक्त लोकेश चन्द्राकर से परिचयात्मक मुलाकात की गई। इस अवसर पर आयुक्त ने सभी पदाधिकारियों को बधाई व शुभकामनाएं दी। समिति द्वारा नगर पालिक निगम दुर्ग में कर्मचारी हितार्थ मांगो को प्रमुखता से निगम प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत करने सार्थक हल हेतु आगामी 3 वर्षों के लिए नई कार्य समिति का गठन किया गया है।

पदाधिकारी निम्नानुसार है – अध्यक्ष – संजय मिश्रा, कार्यवाहक अध्यक्ष – ईश्वर प्रसाद वर्मा, कोषाध्यक्ष – राजूलाल चन्द्राकर, महामंत्री अनिल सिंह, उपाध्यक्ष – रामखिलावन शर्मा, सतीश साहू, शशिकांत यादव, गंगाधर ठाकरे, मंत्री – चंद्रेश राजू बख्शी, योगेन्द्र वर्मा, उमेश यादव, कार्यकरणी सदस्य – चन्द्रलेखा कसार, सत्यनारायण शर्मा, योगेश सूरे, पुरुषोत्तम साहू, भागवत यादव, बालमुकुन्द साहू, यशवंत साहू, लवकुश शर्मा, नंदू निषाद, रेखा खिलाडी, किरण अग्रवाल।

Check Also

गोडसे के चेले देशभक्तों पर आरोप लगा रहे, वोट चोरी के विरोध में जनसैलाब को नहीं रोक पाएगी कोई भी तानाशाह ताकत : ठाकुर

एआईसीसी आब्जर्वर राजेश ठाकुर बोले – चोरों के सरदार की भाषा बता रही है कि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!