Breaking News

महापौर, आयुक्त ने समीक्षा बैठक में अफसरों को दिये निर्देश : प्रगतिरत कार्यों को समयसीमा में करें पूरा

द सीजी न्यूज

दुर्ग/ महापौर धीरज बाकलीवाल और आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने  निगम के लोककर्म विभाग से संबन्धित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि निगम के विकास व निर्माण कार्यो में अपेक्षित गति लाएं और प्रगतिरत कार्यों को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण किया जाए।  उन्होंने सेवाओं व सुविधाओं से जुड़े कार्यों, सभी प्रगतिरत कार्यों की समीक्षा के साथ-साथ महापौर निधि, पार्षद निधि और एल्डरमेन निधि, अधोसंरचना, 15 वें वित्त सहित अन्य मदों के अंतर्गत प्रस्तावित, प्रगतिरत व पूर्ण हो चुके कार्यों की जोनवार और मदवार विस्तार से समीक्षा की

बैठक में महापौर धीरज बाकलीवाल व आयुक्त लोकेश चन्द्राकर द्वारा समय सीमा के भीतर अनिवार्य रूप से सभी कार्यों को पूरा कहा गया। उन्होंने कहा कि संबधित अफसर कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करें और कार्य पूर्ण गुणवत्ता के साथ हो, यह सुनिश्चित करें। अमृत मिशन के कार्यो की रिपोर्ट भी मांगी गई। इसके अलावा तालाबों के कार्यों को भी जल्द से जल्द पूरा करने कहा गया।

बैठक में लोक कर्म प्रभारी अब्दुल गनी, जलकार्य प्रभारी संजय कोहले, कार्यपालन अभियंता दिनेश नेताम, राजेश पांडेय, सहायक अभियंता जितेंद्र समैया, आरके पालिया, भवन अधिकारी गिरीश दीवान, संजय ठाकुर, वीपी मिश्रा, लेखाधिकारी आरके बोरकर, पंकज साहू, भारती ठाकुर, हरिशंकर साहू और करण यादव मौजूद रहे।

Check Also

गोडसे के चेले देशभक्तों पर आरोप लगा रहे, वोट चोरी के विरोध में जनसैलाब को नहीं रोक पाएगी कोई भी तानाशाह ताकत : ठाकुर

एआईसीसी आब्जर्वर राजेश ठाकुर बोले – चोरों के सरदार की भाषा बता रही है कि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!