Breaking News

अमृत मिशन का काम अधूरा : महापौर, आयुक्त ने ठेका कंपनी और निगम अधिकारियों को दिये जरूरी निर्देश : गर्मी से पहले बचे कार्यों को पूरा करने कहा

  • छुटे हुये क्षेत्रों में पाइपलाइन शिफ्टिंग का कार्य मार्च तक पूरा करने के निर्देश

द सीजी न्यूज

दुर्ग/ महापौर धीरज बाकलीवाल और निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने आज अमृत मिशन के बचे कार्यों की समीक्षा की। अमृत मिशन टीम और निगम अधिकारियों की संयुक्त बैठक लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए। महापौर ने अफसरों से कहा कि पाइप लाइन शिफ्टिंग का कार्य शहर में छूटे हुए स्थानों पर किया जाना है। यह कार्य मार्च तक पूरा कर लिया जाना चाहिए। उन्होंने शिवनाथ नदी इंटकवेक के अंदर जाली लगाने कहा ताकि पंम्पो में खराबी न आने पाए।

अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान महापौर व आयुक्त ने कहा 24 एमएलडी इंटकवेल के चारों मोटर पम्पो अवलोकन करते रहें और इसकी जानकारी देते रहें। आर्य नगर पानी टंकी का कार्य जल्द पूर्ण कर क्षेत्र में पानी सप्लाई शुरू करने के लिए निर्देश दिये। महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत नवनिर्मित पानी टंकियों के निर्माण की कार्रवाई करें।

महापौर ने सख्त लहजे में कहा है कि अमृत मिशन की टीम हर हाल में गर्मी से पहले बचे कार्यों को पूरा करे। गर्मी में भरपूर पानी सप्लाई होनी चाहिए ताकि नागरिकों को किसी भी प्रकार के जलसंकट का सामना न करना पड़े। आम जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर अमृत मिशन टीम और निगम अधिकारी जिम्मेदार होंगे। बैठक में जलकार्य प्रभारी संजय कोहले, सहायक अभियंता गिरीश दीवान, आरके पांडेय, उपअभियंता मोहित मरकाम, नारायण सिंह ठाकुर, कपीश दीक्षित व अमृत मिशन की टीम उपस्थित रहे।

Check Also

जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आज नेअमते उज़्मा कॉन्फ्रेंस, 26 को शान से निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी 

THR CG NEWS जिनके आने से रौशन हुए दो जहां,  उनके कदमों की बरकत पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!